
NewDelhi : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने तरकस से एक और तीर आज मोदी सरकार पर छोड़ा. बता दें कि राहुल ने एक चार्ट शेयर करते हुए कहा कि यह मोदी सरकार का रिपोर्ट कार्ड है. इस रिपोर्ट कार्ड के अनुसार देश कोरोना मृत्यु दर में सबसे आगे है और जीडीपी दर में सबसे पीछे है. इससे पूर्व कल राहुल ने कहा था कि बैंक मुसीबत में हैं और जीडीपी भी. ये विकास है या विनाश?
मोदी सरकार की रिपोर्ट कार्ड:
कोरोना मृत्यु दर में सबसे आगे,
GDP दर में सबसे पीछे। pic.twitter.com/xQAjsSmVMx— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 19, 2020
इसे भी पढ़ें : बराक ओबामा की किताब ए प्रॉमिस्ड लैंड… कीमत 45 डॉलर…24 घंटे में 8,90,000 प्रतियां बिकीं…
भारत की जीडीपी -10.3 फीसदी है
राहुल गांधी ने जो चार्ट शेयर किया है, उसमें भारत की जीडीपी -10.3 फीसदी है, जबकि पाकिस्तान की जीडीपी 0.4 फीसदी है. जीडीपी ग्रोथ में बांग्लादेश नंबर वन पर है, जिसका जीडीपी ग्रोथ रेट 3.8 फीसदी है. इसके बाद म्यामांर की जीडीपी ग्रोथ रेट 2.0 फीसदी, चीन की जीडीपी ग्रोथ रेट 1.9 फीसदी है.
इसे भी पढ़ें :जम्मू-कश्मीर में मुठभेड़… सेना ने चार आतंकियों को सुबह पांच बजे मार गिराया… हाइवे बंद
प्रति मिलियन कोरोना मौत के आंकड़ों में भी भारत नंबर वन पर
राहुल गांधी की ओर से शेयर किये गये चार्ट में प्रति मिलियन कोरोना मौत के आंकड़ों में भी भारत नंबर वन पर है. चार्ट के अनुसार भारत में प्रति मिलियन आबादी पर 95 मौतें हो रही हैं. फिलीपींस में प्रति मिलियन आबादी पर 71 मौतें हो रही हैं. राहुल की ओर से जारी चार्ट में कोरोना और जीडीपी में भारत सबसे नीचे है.




