
Ramgarh : सीसीएल सेंट्रल हॉस्पिटल रामगढ़ में नर्सेज कर्मियों ने बिना कार्य बाधित किए शांतिपूर्वक विरोध प्रदर्शन किया. जिसमें उन्होंने कोल इंडिया नर्सेज एसोसिएशन के बैनर तले कोल चेयरमैन को पत्र लिखा. जिसमे उन्होंने नर्सेज एलाउंस, ड्रेसिंग एलाउंस, कैरियर ग्रोथ ओर पदनाम नर्सिंग स्टाफ से बदलकर नर्सिंग ऑफिसर बनाने की मांग की.
नर्सेज ने बताया कि नर्सेज हर हॉस्पिटल की रीढ़ की हड्डी होती है यह सिर्फ कहने ओर सुनने में ही अच्छा लगता है, लेकिन कोल इंडिया की सभी सब्सिडरी में उनकी कमर तोड़ कर रखी हुई है.
दूसरे सभी मेडिकल के स्टेट और सेंट्रल गवर्नमेंट ओर सभी पीएसयू मं, नर्सिंग एलाउंस 7200 रुपए मिलता है और कोल में मात्र 400 रुपए मिलता है.
प्रबंधन से नर्सेज कर्मियों की यही मांग है कि उन्हें दूसरे इंस्टीट्यूशंस की तरह वेतन और भत्ते दिये जाये. उन्होंने बताया कि पूरा विश्व कोरोना वायरस जैसी महामारी से जुझ रहा है. नर्सेज फ्रंटलाइन वर्कर की भूमिका निभा रहे थे.
इस बीमारी में कई नर्सेज को जान भी गवानी पड़ी, फिर भी वो मरीजों की लगातर सेवा करते रहे.
इस दौरान एमएस इक्का, हेलेना, विक्टोरिया, नीलम, चिंता, मुक्ता, शकीला, इमलियानी, बसंत,मुकेश, विजय ओर विकाश मीणा मार्गरेट, फबियाना, साधना सिस्टर, शामिल हुए.




