
Jamshedpur: साकची स्थित टीबी अस्पताल के बड़ा बाबू संजय कुमार तिवारी ने अपने आवास पर फांसी लगाकर जान दे दी. साकची जेल गेट के समीप इसका आवास है. संजय के आत्महत्या की खबर से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई हैं.
जानकारी के अनुसार संजय कुमार तिवारी पत्नी एवं मां के साथ साकची स्थित आवास में रहते थे. पत्नी माया किसी काम से गोविंंदपुर गई हुई थी. साकची स्थित आवास पर सिर्फ मां थी. इस दौरान संजय ने आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाया. मां ने अपने बेटे को मृत अवस्था में देखा तो टीबी अस्पताल जाकर जानकारी दी. वहां से सहयोगी कर्मचारी भागे-भागे पहुंचे. फिर गोविंंदपुर गई पत्नी को सूचना दी गई. किसी को कुछ समझ में नहीं आया कि संजय ने यह कदम क्यों उठाया.

संजय के आत्महत्या कर खबर के बाद जांच-पड़ताल करती पुलिस.
घर लौटने के कुछ देर बाद की आत्महत्या

संजय कुमार तिवारी के परिजन.
सोमवार की सुबह संजय घर से काम के लिए निकले और दोपहर में लौटकर आए. कुछ ही देर बाद उनकी मां ने बेटे को कपड़े के फंदे से लटका हुआ पाया और उसकी सूचना आसपास के लोगों को दी . घटना की जानकारी मिलने पर जिला के सिविल सर्जन और स्वास्थ्य विभाग के कई वरीय अधिकारी भी मौके पर पहुंचे. साकची थाना प्रभारी राजेश कुमार का कहना है कि घटना के समय मृतक की मां घर में थी और कोई नहीं था. शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम भेजा जा रहा है. मृतक के पास कोई भी सुसाइडल नोट या आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं हुआ है. मामले की जांच की जा रही है.
ये भी पढ़ें- Jamshedpur में जाम का झाम, मानगो पुल से गुजरने में राहगीरों के छूट रहे पसीने, जानिए ताजा हाल




