JharkhandRamgarh

रूपेश हत्याकांड में दोषियों को फांसी देने की मांग को लेकर रामगढ़ बंद

Ramgarh : हजारीबाग जिला के बरही थाना क्षेत्र के दूलमुहा गांव में सरस्वती पूजा के मूर्ति विसर्जन को लेकर हुए विवाद और रुपेश पांडे की हत्या के बाद लोगों में आक्रोश है.

रूपेश पांडे की हत्या के विरोध में रामगढ़ में हिंदू संगठनों ने 13 फरवरी को रामगढ़ बंद का आह्वान किया था. रामगढ़ में हिंदू संगठनों के बंद का रविवार को व्यापक असर दिखा. संगठन के लोगों ने सुबह 8 बजे से सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया. बंद का व्यवसायिक संगठनों पर असर देखने को मिला. अधिकतर दुकान बंद रहीं.
बंद के कारण शहर में सन्नाटा पसरा दिखा. बंद समर्थक शहर में घूम कर हत्या के विरोध में नारेबाजी कर रहे थे. बंद समर्थकों ने रूपेश पांडे के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग की.
संगठन के लोगों ने बरही की घटना में निर्दोष लोगों को फंसाने का विरोध किया है.

Related Articles

Back to top button