
Jamshedpur : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र के युवक सागर मुखी ने आत्महत्या करने का प्रयास किया. परिजन उसे लेकर एमजीएम अस्पताल पहुंचे जहां उसका इलाज चल रहा है. युवक ने बताया कि घर में पिता के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद बोतल से अपनी सिर पर दे मारी और पैरों का नस काट लिया. फिलहाल युवक खतरे से बाहर है. डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दे दी है. वहीं परिजन कुछ भी बोलने से बचते नजर आए.
ये भी पढ़ें- जमशेदपुर : गोलमुरी फायरिंग मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ा उदय चौधरी, पिस्टल-गोली बरामद




