ChaibasaJamshedpurJharkhand

Chaibasa: कराईकेला के जंगल से तीन केन बम बरामद, बम न‍िरोधक दस्‍ते ने क‍िया नष्ट

Chakradharpur : चक्रधरपुर अनुमंडल के कराईकेला थाना के बानरागाड़ा के घने जंगलों में पुलिस और सीआरपीएफ को बड़ी कामयाबी मिली है. सुरक्षाबलों के संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान पांच-पांच किलोग्राम वजन के तीन केन आईईडी बम बरामद हुए. उन्हें मौके पर ही विस्फोट कर नष्ट कर दिया गया.

सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए बानरागाड़ा के घने जंगलों में पत्थर के बीच छुपाकर आईईडी लगाए गए थे. इस मामले में चक्रधरपुर एसडीपीओ कपिल चौधरी ने बताया कि कराईकेला थाना क्षेत्र के तहत भाकपा माओवादियों के खिलाफ सीआरपीएफ 60 बटालियन की कंपनी और जिला सशस्त्र बल की ओर से विशेष तलाशी अभियान चलाया जा रहा था. बानरागाड़ा के घने जंगलो में पत्थर के बीच छुपाकर आईईडी लगाए गए थे. टीम द्वारा जांच-पड़ताल के दौरान 5 किलो के तीन केन बम पत्थरों के बीच से बरामद किए गए. तीनों आईईडी को बम निरोधक दस्ते के सहयोग से मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है.

इसे भी पढ़ें : बालू के अवैध खनन के खेल में पटना के तत्कालीन थानेदार अवधेश कुमार झा के ठिकानों पर छापेमारी

Related Articles

Back to top button