
Ramgarh: रामगढ थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया सिरका शाखा में गुरुवार को कहुवाबेड़ा के ग्रामीणों ने सेवानिवृत सीसीएल कर्मी के शव को रखकर प्रदर्शन किया. इस दौरान मृतक सेवानिवृत सीसीएल कर्मी के पुत्र करमचंद्र उरांव ने बताया कि पिता रिम्स रांची में भर्ती थे इलाज के लिए पैसे की जरूरत थी. बुधवार को निकासी फार्म में पिताजी का एलटीआई लेकर पैसा लेने बैंक आया था . लेकिन पैसा नहीं मिल पाया और मेरे पिताजी की मौत इलाज के अभाव में हो गई.
प्रदर्शन करने वालों में धीरेंन्द्र उरांव, सुनील उराँव , बिरसा उरॉव, संजय उरांव, जगेश्वर उरॉव सहित कई लोग थे. बैंक प्रबंधक ने इसकी सूचना रामगढ़ पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस सिरका बैंक पहुंची , लेकिन तब तक ग्रामीण शव को लेकर कहुवा बेडा ले गए.
इसे भी पढ़ें:Hollywood की Die Hard सीरीज के स्टार एक्शन हीरो Bruce Willis को हुई गंभीर बीमारी, छोड़नी पड़ी ऐक्टिंग
क्या कहते हैं सिरका एसबीआई शाखा प्रबधाक
इस संबंध में एसबीआई सिरका शाखा प्रबंधक आलोक बैशाक ने कहा कि स्थिति को देखते हुए गोबिंद उरांव के घर बैंक के स्टाफ तीन बार जाकर गोबिद उरांव से एलटीआई लेकर उनके पुत्र करमचंद्र उरांव के खाते में पैसा दिया गया है. चार महीने में लगभग 7 लाख रुपया दिए गए हैं.
उन्होंने बताया बुधवार को करमचंद्र उरांव निकासी फार्म में एलटीआई लेकर पैसा निकासी करने आया था. उस समय बैंक का समय जो निर्धारित रहता है वो समाप्त हो चुका था. कहा कि पैसे की जरूरत है तो व्यवसथा कर लीजिए.
अगले दिन बैंक खुलते ही सबसे पहले पैसा देने की बात कही. लेकिन वह शव को लेकर बैंक पहुंच गया. ये गलत है ऐसा नहीं करना चाहिए. बैंक पर दोषारोपन करना गलत बात है.
इसे भी पढ़ें:Rural Development in Jharkhand: केंद्र से राज्य को मिले 12 हजार करोड़




