JharkhandKoderma

कोडरमा : तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत, पसरा मातम

Koderma: जिले के डोमचांच थाना अंतर्गत मधुबन पंचायत के सिमरिया में गुरुवार को तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गयी. घटना के बाद गांव में मातम है. बताया जाता हैं कि सिमरिया स्थित मनआहर तालाब में कई लोग नहाने गए थे. नहाने के दौरान इनमें से तीन बच्चे पानी में डूब गए. इन्हें पानी में डूबता देख लोगों ने शोर मचाना शुरू किया. इन तीनों को पानी से बाहर निकाला गया. दो बच्चों की वहीं मौत हो गयी जबकि एक की सांस चल रही थी. उसे इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसकी भी मौत हो गई. मृतक बच्चों की पहचान पुष्कर कुमार (6 वर्ष, पिता पिंकू यादव), खुशी कुमारी (5 वर्ष, पिता अनिल सिंह) व नीतीश कुमार (8 वर्ष, पिता रघु यादव) के रूप में हुई है.

घटना की जानकारी मिलने के बाद डोमचांच थाना प्रभारी शशिकांत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चों के शव को कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया गया.

घटना के बाद जहां इलाके में शोक व्याप्त है वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. इधर घटना की जानकारी पाकर जिप सदस्य शान्ति प्रिया मौके पर पहुंच कर परिजनों को ढांढस बंधाया.

इसे भी पढ़ें:Hollywood की Die Hard सीरीज के स्टार एक्शन हीरो Bruce Willis को हुई गंभीर बीमारी, छोड़नी पड़ी ऐक्टिंग

Related Articles

Back to top button