Crime NewsGiridihJharkhand

अवैध माइका खदान धंसने से चार मजदूरों की मौत

  • घटना के बाद मृतकों के शवों को आनन-फानन में हटाया गया

Giridih : जिले के गांवा थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव चरकापत्थर के गौरियाचूं जंगल में गुरुवार की शाम माइका खदान के धंसने से चार मजदूरों की मौत हो गयी. घटना की पुष्टि करते हुए गांवा रेंजर अनिल कुमार ने बताया कि घटनास्थल कोडरमा के नवलशाही थाना क्षेत्र में है, लेकिन यह इलाका गांवा थाना क्षेत्र के करीब है. इसलिए उन्होंने भी गांवा वन प्रक्षेत्र के कर्मियों को घटना की जानकारी लेने के लिए भेजा है.

इसे भी पढ़ें:राज्य सरकार ने सरना आदिवासी धर्मकोड का मामला केंद्र के पाले में डाला

15 मजदूर कर रहे थे काम

बताया जा रहा है कि गौरियाचूं जंगल में अवैध रूप से माइका खदान संचालित की जा रही है. इसका संचालन कोडरमा के नवलशाही थाना क्षेत्र निवासी शंकर साव द्वारा किये जाने की बात सामने आ रही है. घटना के वक्त खदान में करीब 15 मजदूर माइका निकालने के काम में लगे हुए थे. इसी दौरान तेज आवाज के यह माइका खदान का एक हिस्सा धंस गया. इससे वहां काम कर रहे चार मजदूरों की मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ें:मोदी के लाइव होते ही JNU कैंपस में लगे ‘जय श्री राम’ के नारे

आनन-फानन में हटाये गये शव

जानकारी के अनुसार खदान में दबने से जिन चार मजदूरों की मौत हुई, उनमें तीन मजदूर कोडरमा के ढाब के भुजवा गांव के रहनेवाले बताये जा रहे हैं. जबकि, चौथा मजदूर गौरियाचूं गांव का रहनेवाला था. सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे मामले की लीपापोती भी करने का प्रयास किया गया. चारों मजदूरों के शवों को घटनास्थल से आनन-फानन में हटाया गया.

इस दौरान जानकारी मिलने के बाद जब गांवा वन विभाग के कर्मी पहुंचे, तो उन्हें भी सिर्फ खदान का धंसा हुआ हिस्सा ही दिखा. हालांकि, कर्मियों ने जब जानकारी ली, तो वहां मौजूद कुछ मजदूरों ने बताया कि चार मजदूर दबे थे. इनमें तीन के सिर से खून बहने की बात कही जा रही है. सूत्रों के मुताबिक, देर शाम तक घटनास्थल पर खदान संचालक के लोग मौजूद थे और हर गतिविधि पर नजर रखे हुए थे.

इसे भी पढ़ें:घर में आता रहे धन, इसके लिए धनतेरस पर इन्होंने खरीदीं बकरियां

Related Articles

Back to top button