JharkhandPalamu

पलामू: चैनपुर-विश्रामपुर में 24 घंटे में दो सड़क हादसे, महिला समेत दो की मौत

Palamu: जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान दो सड़क हादसे हुए, जिसमें महिला समेत दो लोगों की मौत हो गयी. पहली घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के लिधकी में हुई. यहां टेम्पो के पलट जाने से उस पर सवार एक महिला की मौत हो गयी, जबकि दूसरी घटना विश्रामपुर-रेहला मुख्य पथ पर गोदरमा गांव के पास हुई. तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी, जबकि जख्मी हो गए. पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है.

विश्रामपुर रेहला मुख्य पथ पर गोदरमा गांव के पास हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. जानकारी के अनुसार रेहला की ओर आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने सामने से आ रही एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

इसे भी पढ़ें:Hollywood की Die Hard सीरीज के स्टार एक्शन हीरो Bruce Willis को हुई गंभीर बीमारी, छोड़नी पड़ी ऐक्टिंग

ग्रामीणों ने तीनों घायलों को एंबुलेंस से विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा, जहां एक युवक को चिकित्सकों ने जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया, जबकि दो युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेदनीनगर रेफर कर दिया.

मृत युवक की पहचान गढ़वा थाना के कल्याणपुर निवासी रंजीत पटेल (28) के रूप में हुई है, जबकि घायल विश्रामपुर थाना के नावाडीह गांव निवासी जितेंद्र चौधरी के पुत्र विकास चौधरी और दिलीप चौधरी के पुत्र सतीश चौधरी हैं.

इसे भी पढ़ें:Rural Development in Jharkhand: केंद्र से राज्य को मिले 12 हजार करोड़

रंजीत पटेल विश्रामपुर के नावाडीह गांव में अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था. घटना के प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रैक्टर पर बालू लोड था. घटना के बाद चालक बालू गिराकर फरार हो गया. सूचना मिलने पर रेहला पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया.

उधर, चैनपुर थाना क्षेत्र में एक टेम्पो के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उस पर सवार पूर्वी लिधकी की सैरून निशा, पति इम्तियाज की मौत हो गयी, जबकि गांगी की फूल कुमारी, पूर्वी लिधकी की किरण देवी एवं रूखसाना बीवी और उसका तीन वर्षीय पुत्र जख्मी हो गया. सभी का इलाज एमआर एमसीएच में किया गया.

इसे भी पढ़ें:मानहानि केस में खुद के जाल में ही फंसे Salman Khan, NRI पड़ोसी के सबूतों को कोर्ट ने माना सही

Related Articles

Back to top button