
Jamshedpur : 37 साल की पुलिस सेवा के बाद ट्रैफिक डीएसपी बबन सिंह गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए. ट्रैफिक डीएसपी के रूप में वर्ष 2019 में उनकी पहली पोस्टिंग जमशेदपुर में ही हुई थी. सर्विस के अंतिम दिन भी उन्होंने अपनी पूरी ड्यूटी की और 34 हजार रुपये का राजस्व वसूलकर राजकोष में जमा कराया. उसके बाद उन्होंने अपनी सेवा से अलविदा लिया.
बता दें कि बबन सिंह ने 15 जून 1984 में पुलिस सेवा में बतौर सार्जेंट जमशेदपुर में ही योगदान दिया था और जमशेदपुर में ही ट्रैफिक डीएसपी के पद से सेवानिवृत्त भी हुए. कोरोना काल के दौरान मास्क चेकिंग और कोविड गाइड लाइन के अनुपालन में अपनी महती भूमिका निभाने के लिए उन्होंने चहुंओर वाहवाही बटोरी थी. सुबह से शाम तक ड्यूटी निभाते हुए कोरोडों रुपये का राजस्व वसूलकर राजकोष में जमा कराया. वे अपनी ड्यूटी के प्रति हमेशा ईमानदार रहे. उनके बैच के पुलिस अधिकारियों ने भी उनकी सेवा की सराहना की है.
पत्रकारों से बात करते हुए ट्रैफिक डीएसपी बबन सिंह ने कहा कि जमशेदपुर से ही सेवा की शुरुआत और अब यहीं से सेवानिवृत्त होने अनुभव उनके लिए बेहद सुखद है. जमशेदपुर शहर से उनका काफी अच्छा लगाव रहा है.
इसे भी पढ़ें:गुलाब ने कहा झारखंड को अलविदा




