
Deoghar: स्थानीय रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय देवघर की राष्ट्रीय कैडेट कोर की तीन कैडेट्स का चयन थल सेना कैम्प के लिए हुआ है. जो चौथी झारखण्ड गर्ल्स बटालियन एनसीसी दुमका के अंतर्गत आता है. चयनित कैडेट्स अंडर ऑफिसर आभा कुमारी, कैडेट रिया राज का मैप रीडिंग में और इलिशमां मुर्मू का हेल्थ एंड हाइजीन में चयन हुआ है. ज्ञात हो प्री थल सेना कैम्प-1 (1 अगस्त से 10 अगस्त तक) एवं प्री थल सेना कैम्प-2 (10 अगस्त से 19 अगस्त) खेल गांव रांची में आयोजित किया गया था. जिसमें ये सारे कार्यक्रम मैप रीडिंग, हेल्थ एंड हाइजीन, टेंट फीचिंग, बाधा दौड़, जजिंग डिस्टेंस, फील्ड सिग्नल, राइफल शूटिंग जैसे प्रतियोगिता हुआ. जिसमें आभा कुमारी ने मेप रीडिंग में पहला स्थान प्राप्त की. रिया राज ने मेप रीडिंग में तीसरा स्थान प्राप्त की तथा अलिशमा मुर्मू को हेल्थ एंड हाइजीन में दूसरा स्थान प्राप्त किया. बिहार, झारखण्ड के डायरेक्टर जनरल के पुरुस्कृत किया गया. रांची के कैम्प में बिहार व झारखण्ड से कुल 570 कैडेट्स ने भाग लिया. जिसमें थल सेना कैंप दिल्ली के लिए कुल 91 कैडेट्स का चयन हुआ. जो कि 19 से 30 सितम्बर 2023 से दिल्ली में होने जा रहा है. बिहार, झारखण्ड के डायरेक्टर जनरल मेजर जनरल अमनदीप सिंह बजाज के द्वारा पुरुस्कृत किया गया. रमा देवी बाजला महिला महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ सुचिता कुमारी ने कहा कि हमारे महाविद्यालय के लिए गौरव की बात है. एनसीसी के तीन कैडेट्स का चयन थल सेना कैम्प के लिए हुआ है. जो दिल्ली में अपना कौशल का चोहर दिखाएगी. कैडेट प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने महाविद्यालय के कैडेट्स को सिखाएंगे. इन तीनो कैडेटस से बाकी कैडेट्स को प्रेरणा लेना चाहिए. एएनओ रजनी कुमारी ने कहा कि एनसीसी हमेशा से ही एकता और अनुशासन से जाना जाता है. सभी कैडेट्स समाजहित व राष्ट्रहित के लिए कार्य करता है.




