ChatraCrime NewsNEWS

चतरा में सीसीएलकर्मी की हत्या मामले के फरार आरोपी के घर को पुलिस ने किया कुर्क

CHATRA: जिले की टंडवा पुलिस ने सीसीएल कर्मी संजय महतो हत्याकांड के फरार अभियुक्त होन्हे गांव निवासी शिवकुमार यादव के घर को कुर्क कर लिया. यह कार्रवाई टंडवा पुलिस न्यायालय के निदेशानुसार की है. टंडवा पुलिस ने हत्या मामले में फरार चल रहे आरोपी शिवकुमार यादव के घर में पूर्व में इश्तेहार चिपकाकर आत्म समर्पण करने को चेतावनी दी थी. इसके बावजूद वह फरार था. जिसके बाद पुलिस ने न्यायालय के निदेशानुसार सोमवार को उसके घर पहुंच कर कुर्की जब्ती किया.

बताया गया कि शिवकुमार यादव सीसीएल कर्मी संजय महतो के हत्याकांड का अभियुक्त है . इसके विरुद्ध टंडवा थाना कांड संख्या 58/23 के तहत मामला दर्ज है. इस कार्रवाई में सब इंस्पेक्टर अभिनव आनंद, अशोक कुमार सहित पुलिस दल के जवान शामिल थे.

Related Articles

Back to top button