
Ranchi : झारखंड में बिना ऑक्शन (नीलामी )के माइनिंग लीज देने, माइनिंग लीज का नवीकरण करने की जांच कराने का आग्रह करनेवाली जनहित याचिका की सुनवाई झारखंड हाइकोर्ट में हुई. मामले में राज्य सरकार की ओर से जवाब दाखिल नहीं किया जा सका. जिस पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए राज्य सरकार पर 25 हजार रुपए का जुर्माना लगाया, कोर्ट ने जुर्माने की यह राशि स्टेट बार काउंसिल में जमा करने का निर्देश दिया है साथ ही एक सप्ताह में राज्य सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया. दरअसल, प्रार्थी ने याचिका दायर कर कहा है कि झारखंड में बगैर ऑक्शन के माइनिंग लीज दिया जा रहा है, गैर मजुरुवा यानी सरकारी जमीन पर भी माइनिंग की जा रही है, इसकी जांच की जानी चाहिए.
इसे भी पढ़ें – राजनाथ सिंह ने खूंटी में अर्जुन मुंडा के लिए मांगा जनसमर्थन, कहा- दिलाएं ऐतिहासिक जीत, बिरसा की धरती पर फिर खिले कमल



