
Ramgarh: भाकपा माले के जिला रामगढ़ सचिव भुवनेश्वर बेदिया ने शनिवार को प्रेस बयान जारी कर भाकपा माले के जिला रामगढ़ कमेटी सदस्य कांमरेड जयवीर हंसदा के साथ घाटों थाना प्रभारी के द्वारा अभद्रता, आदिवासी कथन, नेतागिरी, गाली गलौज करने के मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है. बताया है कि ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर भाकपा माले प्रतिनिधिमंडल के साथ जयवीर हंसदा घाटों थाना प्रभारी के पास गए थे, इस दौरान सवालों का जवाब देने के बजाय गाली गलौज और अभद्रता की गई, जिसे भाकपा माले बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा. जांच कर दोषी थाना प्रभारी को तत्काल सस्पेंड करने, अन्यथा भाकपा माले सड़क पर उतरकर आंदोलन करने को बाध्य होगी.
इसे भी पढ़ें: रामगढ़ के बरलंगा पुलिस ने अवैध शराब भट्ठी को किया ध्वस्त, 6 क्विंटल जावा महुआ भी नष्ट




