
Ramgarh: रामगढ के बरलंगा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अवैध महुआ शराब भट्ठी को नेस्तनाबूद कर दिया. जानकारी के अनुसार अहले सुबह बरलंगा पुलिस स्वर्णरेखा नदी के किनारे अवैध तरीक़े से संचालित शराब भट्ठी पर धावा बोलकर पूर्णतया नष्ट कर दिया तथा तीन स्थानों पर लगभग 6 क्विंटल जावा महुआ को भी नष्ट कर दिया गया. हालाँकि पुलिस बल के पहुँचने से पहले ही अवैध शराब कारोबारी वहाँ से रफूचक्कर हो चुके थे. इस अभियान में बरलंगा थाना प्रभारी एस.आई. अनंत कुमार सिंह, ए.एस.आई ललन शर्मा एवं सैफ के जवान शामिल थे.
इसे भी पढ़ें: रांची में 14वीं राष्ट्रीय ओपन नेशनल ताइक्वांडो प्रतियोगिता शुरु, 82 स्वर्ण पदकों के लिए जोर आजमाइश करेंगे 1000 खिलाड़ी




