
Sahebgunj: राजमहल लोकसभा सीट के लिए महागठबंधन से जेएमएम प्रत्याशी विजय हांसदा ने अपना पर्चा दाखिल किया. इस दौरान दिशोम गुरु शिबू सोरेन, जेएमएम कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन मौजूद रहे.
हांसदा ने अपना नामांकन पत्र साहिबगंज के उपायुक्त सह राजमहल लोकसभा निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह को सौंपा. इस मौके पर महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी, पूर्व विधायक मिस्त्री सोरेन सहित कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एमटी राजा मौजूद थे.
इसे भी पढ़ेंःचुनाव के बीच 21 विपक्षी पार्टियों ने ईवीएम में गड़बड़ी पर चिंता जताई, SC में याचिका डाली
नामांकन के बाद जनसभा
नामांकन के बाद रेलवे जेनरल इंस्टीट्यूट में एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें महागठबंधन के कई नेताओं ने जनता को संबोधित किया. जिसमें दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने उपस्थित जनता से झूठी व जुमलेबाजी की सरकार, युवाओं को ठगने वाली मोदी सरकार की उखाड़ फेंकने की अपील की. और विजय हांसदा क़ो विजय बनाने की आह्वान किया.
इस दौरान कांग्रेस के महासचिव बजरंगी प्रसाद यादव की सभा स्थल में इंट्री काफ़ी आकर्षक रही. वह बड़ी संख्या में बाइक व गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे. उन्होंने अपने संबोधन में कहा की मोदी सरकार साहेबगंज पर गंगा पुल का शिलान्यास किया, उसके बाद टेंडर केंसिल कर दिया यानी साहेबगंज की जनता क़ो छला गया.
इसे भी पढ़ेंःदेखें वीडियोः कैसे सिपाही जी ट्रेन में कर रहे हैं दातून और सब्जी बेचने वालों से अवैध वसूली
जेएमएम प्रत्याशी विजय हांसदा नए भाजपा सरकार पर जोरदार हमला किया. विजय हांसदा ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए मैदान में उतर चुके हैं. भारतीय जनता पार्टी को राजमहल लोकसभा क्षेत्र की जनता टक्कर देगी. बता दें कि हांसदा का मुकाबला भाजपा के हेमलाल मुर्मू से है.
इस मौके पर पाकुड़ विधायक आलमगीर आलम, स्टीफन मरांडी, साइमन मरांडी, अमित महतो, बिनोद चंद पाण्डेय, एम टी राजा, अनुकूल मिश्रा, पंकज मिश्रा, लॉबिन हेम्ब्रम, राजकुमार यादव व कई लोग मौजूद रहे व सभा को संबोधित किया.
इसे भी पढ़ेंःझारखंड में भाजपा, कांग्रेस, माले को छोड़ किसी दूसरे दल ने महिलाओं को नहीं बनाया प्रत्याशी




