HEALTHJharkhandRanchiTOP SLIDER

जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त, कल से शुरू हो जायेगी ओपीडी

Ranchi: राज्य भर के जूनियर चिकित्सकों ने अपना आंदोलन खत्म करते हुए हड़ताल वापस ले लिया है.

रिम्स जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के सदस्यों ने बताया कि स्वास्थ्य सचिव, रिम्स डायरेक्टर, एडिशनल डायरेक्टर, हास्पिटल सुपरिटेंडेंट, फाइनेंस एडवाइजर झारखंड सरकार के साथ नेपाल हाउस में रिम्स जेडीए की उच्च स्तरीय वार्ता हुई. झारखंड सरकार से एरियर का आज अनुमोदन प्राप्त हो चुका है. इसी मार्च माह के बजट सत्र में  फाइनेंस डिपार्टमेंट द्वारा पेपर का लंबित कार्य संपादित करके माह के अंत और अप्रैल माह तक एरियर भुगतान की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से कर दी जाएगी.

बताया गया कि स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्वास्थ्य सचिव केके सोन को निर्देश दिया कि इनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए बातचीत कर हड़ताल को खत्म करें. इसी कड़ी में स्वास्थ्य सचिव ने जूनियर डॉक्टर्स एसोसिएशन से बातचीत कर हड़ताल को खत्म कराया है.

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सकों के चेहरे पर मुस्कान देखना चाहते हैं ताकि मरीजों के चेहरे पर मुस्कान आये. चिकित्सक अपने एरियर इत्यादि मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गये थे.

बन्ना गुप्ता ने कहा कि सरकार संवेदनशील है और जनहित के हर मुद्दे पर हमारी स्थिति और नीयत साफ है.

इसे भी पढ़ें – संदिग्ध हालात में मिला विवाहिता का शव, ससुराल पक्ष के लोग हुए फरार

 

Related Articles

Back to top button