National

चुनाव के बीच 21 विपक्षी पार्टियों ने ईवीएम में गड़बड़ी पर चिंता जताई, SC में याचिका डाली

NewDelhi : देश की 21 विपक्षी पार्टियों ने ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर चिंता जताते हुए SC में याचिका दायर कर दी है. ऐसे में जबकि लोकसभा चुनाव के तीन चरण पूरे हो गये हैं.,  ईवीएम  में गड़बडी का मामला सुर्खियों में आ गया हैं.  बता दें कि विपक्षी पार्टियों ने  ईवीएम और वीवीपैट के वोटों के औचक मिलान के लिए  सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है. सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही चुनाव आयोग को वीवीपैट और ईवीएम की कुछ वोटों के मिलान का आदेश दिया था. कोर्ट ने अपने आदेश में एक विधानसभा में पांच बूथों पर ऐसा मिलान करने को कहा था, लेकिन अब विपक्षी  दलों ने इसी फैसले पर पुनर्विचार याचिका दायर कर दी है.

याचिकाकर्ता दलों ने कोर्ट से कहा है कि वह सिर्फ पांच बूथ ही नहीं बल्कि आधी मशीनों पर वोटों की जांच का आदेश दे. बता दें कि दो चरणों के मतदान के बाद ही कई विपक्षी दलों ने साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ईवीएम में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया था.  प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, टीडीपी, टीएमसी समेत अन्य पार्टियों के नेता शामिल थे.अभी तीसरे चरण के मतदान के दौरान ही यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी आरोप लगाया था कि देशभर की ईवीएम खराब हैं.

इसे भी पढ़ेंःअरुणाचल प्रदेश-नेपाल में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर 6.1 रही तीव्रता

ईवीएम में खराबी या भाजपा के लिए मतदान

अखिलेश ने ट्वीट कर लिखा था कि पूरे भारत में  ईवीएम में खराबी या भाजपा के लिए मतदान हो रहा है. डीएम का कहना है कि ईवीएम के संचालन के लिए मतदान अधिकारी अप्रशिक्षित हैं. 350 से अधिक ईवीएम को बदला जा चुका है. यह आपराधिक लापरवाही है. क्या हमें डीएम पर विश्वास करना चाहिए, या कुछ और अधिक भयावह है? उनके अलावा मतदान के दौरान भी कई बार ईवीएम में गड़बड़ी, मशीन ना चलने की खबरें सामने आती रही हैं. जिसको लेकर विपक्षी सवाल उठा रहे हैं. बता दें कि इससे पहले भी 21 विपक्षी दलों के नेताओं ने लगभग 6.75 लाख ईवीएम की वीवीपैट पर्चियों से मिलान की मांग की थी.

इसे भी पढ़ेंभाजपा नेताओं के नफरत भरे बोल पर आखिर प्रधानमंत्री कब बोलेंगे: चिदंबरम

 

Related Articles

Back to top button