ChatraDumkaHazaribaghJamshedpurJamtaraJharkhandPalamuRanchiSaraikela

झारखण्ड के 9 जिलों में चलाया जाएगा MDA प्लान, 14 हजार से अधिक गांवों में ट्रेंड हेल्थ वर्कर देंगे फाइलेरिया से मुक्ति की दवा

Ranchi: राज्य में 10 अगस्त से फाइलेरिया मुक्त अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में स्वास्थ्य एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री बन्ना गुप्ता ने केंद्रीय स्वतंत्र राज्य स्वास्थ्य मंत्री प्रताप राव जाधव के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से झारखंड राज्य में की जा रही तैयारियों की जानकारी दी. बन्ना गुप्ता ने तय समय पर और निर्धारित लक्ष्य हासिल करने तक राज्य से फाइलेरिया के उन्मूलन तक अभियान जारी रखने की बात कही. उन्होंने MDA प्लान 2024 की जानकारी दी.

बताया कि झारखंड के कुल 9 जिलों चतरा, दुमका, गोड्डा, हजारीबाग, जामताड़ा, लातेहार, पलामू, सरायकेला एवं पश्चिम सिंहभूम में इस प्लान को चलाया जायेगा. इसमें कुल 1 करोड़, 41 लाख, 37 हजार, 228 लोगों की कुल आबादी है. इनमें से हमने 1 करोड़, 24 लाख, 40 हजार 760 लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य प्लान के तहत तय किया गया है. कुल 1 हजार 777 स्वास्थ्य केंद्र बनाया गया है. इसके तहत 14 हजार 95 गांव को चिह्नित कर प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों के माध्यम से 3 करोड़ 11 लाख दवा देने की योजना बनाई गयी है.

मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि यह रोग आमतौर पर गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों को होता है. ऐसे में वे केंद्र सरकार से मांग करते हैं कि प्रभावित जिलों में जल्द से जल्द प्रधानमंत्री आवास बनाने का लक्ष्य पूर्ण करें. साथ ही बरसात का मौसम चल रहा है, इसलिए प्रत्येक राज्य में खासकर झारखंड में मच्छरदानी का आवंटन जल्द किया जाए.

इस अवसर पर ACMO जोगेश्वर प्रसाद और जिला फायलेरिया अधिकारी ए मित्रा भी उपस्थित रहे.

Related Articles

Back to top button