
- ‘स्टैंड अगेंस्ट रॉन्ग’ की विचारधारा रखनेवाली अनान्या ने ट्विटर पर दोनों को दी नसीहतें
- अमित मालवीय को सकारात्मक नजरिया, तो संबित पात्रा को ‘चौकीदारी’ का कराया अहसास
Ranchi : अनान्या चौधरी याद है आपको? याद नहीं आ रही? भूल गये? अरे वही अनान्या चौधरी, जिसे पिछले महीने सितंबर में ही रांची की मीडिया ने ‘जिद्दी लड़की’ का खिताब देकर उसकी दिलेरी और अकेले ही सिस्टम से भिड़ जाने और फिर जीत जाने की खूब सराहना की थी। याद आया कुछ? चलिये कोई बात नहीं, हम याद दिला देते हैं। अनान्या चौधरी रांची के धुर्वा में रहनेवाली बीएचयू की वही लॉ स्टूडेंट है, जिसने पिछले महीने राजधानी एक्सप्रेस को करीब 300 किलोमीटर एक्स्ट्रा दौड़ने पर मजबूर कर दिया था। तब नेशनल मीडिया में खूब चर्चा हुई थी इस वाकये और अनान्या चौधरी की। अब तो याद ही गयी होगी आपको। तो अब आप यह सोच रहे होंगे कि आज उस घटना के एक महीने से ज्यादा वक्त बीत जाने के बाद फिर से हम यहां उनकी चर्चा क्यों कर रहे हैं। दरअसल, अनान्या चौधरी के ‘स्टैंड अगेंस्ट रॉन्ग’ वाले तेवर का ‘राजधानी एक्सप्रेस’ से शुरू हुआ सफर अब ‘ट्रैक्टर’ तक पहुंच गया है।
इसे भी पढ़ें-झारखंड में कोयला घोटाला किया था वाजपेयी सरकार में राज्यमंत्री रहे दिलीप रे ने, स्पेशल कोर्ट ने ठहराया दोषी
क्या है अनान्या चौधरी और ट्रैक्टर का कनेक्शन?
दरअसल हुआ यह है कि इंडियन रेलवे को उसकी ड्यूटी याद दिला चुकी अनान्या चौधरी ने इस बार बीजेपी के चर्चित नेशनल स्पोक्सपर्सन संबित पात्रा को उनकी ‘चौकीदारी’ की याद दिलायी है. यह सबकुछ हुआ है ट्विटर पर. चार अक्टूबर को बीजेपी के आईटी सेल के इंचार्ज अमित मालवीय ने राहुल गांधी की एक तस्वीर ट्वीट की थी, जिसमें वह एक ट्रैक्टर में बैठे दिख रहे हैं. इस तस्वीर को एडिट कर उस पर राहुल गांधी की तरफ इशारा कर ‘सोफा’, ‘मलमल का कुर्ता’, ‘बिसलेरी पानी’, ‘ब्रांडेड जूता’ और ‘देश का पहला वीआईपी किसान’ लिखकर ट्रोल किया. इस ट्वीट में राहुल गांधी की इस तस्वीर के साथ अमित मालवीय ने लिखा- “A good picture goes viral on its own… (एक अच्छी तस्वीर खुद ही वायरल हो जाती है). अमित मालवीय के इस ट्वीट को उसी दिन बीजेपी के नेशनल स्पोक्सपर्सन संबित पात्रा ने रीट्वीट करते हुए लिखा- “अरे @amitmalviya भाई… आप भी नाहक ही अटैक कर रहे हैं.. इनके जीजा जी देश के सुप्रसिद्ध Farmer हैं… उन्हीं की ट्रैक्टर है…”. संबित पात्रा के इसी रीट्वीट को रांची की अनान्या चौधरी ने आड़े हाथों ले लिया और संबित पात्रा को उनकी ‘चौकीदारी’ को लेकर नसीहत दे डाली.
इसे भी पढ़ें-Drug Case में रिया को बड़ी राहतः मिली जमानत, शौविक की बेल पिटिशन रिजेक्ट
Dadaji Dadiji pitaji jiji jijaji k upar uth jaaea Patra ji kyoki aapse chokidaari ho nhi rahi h to Bus iska uska kar k kab tak kursi Bachayege😌
— Ananya Choudhary (@NormalHumanAna1) October 6, 2020
अनान्या ने लिखा- आपसे ‘चौकीदारी’ तो हो नहीं रही…
संबित पात्रा के इस रीट्वीट पर अनान्या चौधरी ने 6 और 7 अक्टूबर की दरम्यानी रात को रिप्लाई करते हुए लिखा- “दादाजी, दादीजी, पिताजी, जीजी, जीजाजी से ऊपर उठ जाइये पात्रा जी, क्योंकि आपसे चौकीदारी हो नहीं रही है, तो बस इसका-उसका करके कब तक कुर्सी बचाइयेगा.” अनान्या ने बीजेपी के आईटी सेल के इंचार्ज अमित मालवीय को भी ‘सकारात्मक नजरिया’ रखने की सीख दे डाली. अमित मालवीय के राहुल गांधी को ट्रोल करनेवाले इस ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए अनान्या चौधरी ने लिखा- “यह आपकी आंखों और दिल पर भी निर्भर करता है कि आप सकारात्मक या नकारात्मकता के किस स्तर से क्या देखना चाहते हैं.” इस रिप्लाई के साथ अनान्या ने एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें राहुल गांधी एक दूसरे ट्रैक्टर पर एक साधारण व्यक्ति की तरह बैठे हैं और उनके चारों ओर आम लोग खड़े हैं, जिन्हें राहुल गांधी हाथ जोड़कर अभिवादन कर रहे हैं. राहुल गांधी की इस तस्वीर और इसके साथ लिखे अपने कमेंट के जरिये अनान्या चौधरी ने अमित मालवीय को सकारात्मक और नकारात्मक नजरिये के बीच का फर्क दिखाया है.
It depends on your eyes and heart too what do you want to see by what level of Positively or negativity 🤭 pic.twitter.com/7JUhbMcvXB
— Ananya Choudhary (@NormalHumanAna1) October 6, 2020
इसे भी पढ़ें-हाथरस केस की जांच कर रही एसआइटी को मिला 10 दिन का एक्सटेंशन




