
Ranchi: जन अभियान योजना के अंतर्गत प्रखंड स्तर पर पंचायती राज पर प्रशिक्षण प्रारंभ किया गया है. नौ थीम गरीबी मुक्त, उन्नत आजीविका गांव, महिला और बाल हितैसी गांव, गांव में आत्मनिर्भर बुनियादी ढांचा, सुशासन वाला गांव सुरिक्षत गांव, इत्यादि पर कार्यशाला की जायेगी. पंचायती राज विभाग ने इस संबंध में सभी जिला के उपविकास आयुक्तों को पत्र लिखा है और प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण के लिए दिशा-निर्देश भी दिए है. राज्य के जिन जिलों में ट्रेनिंग दिया जाना है उसकी सूची भी भेजी गयी है. प्रति प्रखंड प्रशिक्षण के लिए 33,100 रुपये दिए जायेंगे. पंचायत सचिव, मुखिया, सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सहित प्रखंड स्तर में मनरेगा व पीएम आवास इत्यादि से जुड़े सारे कर्मियों व अधिकारियों को ट्रेनिंग दी जायेगी. बता दें कि, राज्य स्तरीय प्रशिक्षण 16-17 मई को नामकुम में पहले ही हो चुका है. इस ट्रेनिंग कार्यक्रम में पंचायती राज निदेशक ने भाग लिया था और नौ थीम पर काम करने की सलाह अधिकारियों को दी थी.
इसे भी पढ़ें: डाल्टेनगंज विधायक आलोक चौरसिया V/S केएन त्रिपाठी: दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी, हाईकोर्ट ने मामले में फैसला रखा सुरक्षित




