BiharJharkhandSahibganj

झारखंड-बिहार के दियारा में अपना कानून चलाने वाले राजन बींद की हत्या

Sahibganj : गंगा के दियारा क्षेत्र के आतंक राजन बिंद की हत्या गिरोह के सदस्यों के द्वारा ही कर दी गयी. जानकारी के मुताबिक बिहार राज्य के कटिहार जिले के अमदाबाद थाना की पुलिस द्वारा कुख्यात राजन बिंद के शव को बरामद कर लिया गया है. एक दशक से दियारा क्षेत्र में आतंक का पर्याय बने कुख्यात अपराधी राजन बिंद का आखिरकार अंत हो गया. बताया जाता है कि राजन बिंद के गिरोह के सदस्यों ने ही उसे निशाना बना कर मौत के घाट उतार दिया.

इसे भी पड़ें : बिहार आश्रय गृह मामले में CBI हिरासत में भेजे गए चार लोग

हत्या, लूट व डकैती सहित कई मामले थे दर्ज

बिहार के अमदाबाद थाना क्षेत्र के मकई टोला में गोली मारकर राजन बिंद की हत्या कर दी गयी थी. राजन बिंद के खिलाफ साहिबगंज जिला के कई थानों में भी हत्या, लूट व डकैती सहित कई मामले दर्ज थे. हाल के दिनों में साहेबगंज जिले के मुफस्सिल थाना के गदाई दियारा में राजन बिंद ने अपने गिरोह के साथ मिल कर किसानों की फसल लूट ली थी. इसको लेकर मामला मुफस्सिल थाना में दर्ज किया गया था. मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक हृदीप. पि. जनार्दनन ने मोटर बोट से दियारा इलाकों का निरीक्षण किया था. साथ ही किसानों के साथ बैठक कर उनकी समस्या सुनी थी. किसानों ने सुरक्षा के लिए पुलिस पिकेट खोलने की भी बात कही गई थी.

इसे भी पड़ें : किशोर सुधार गृह में गोलियां चलने के मामले पर न्यायालय ने लिया संज्ञान

क्या कहते हैं एस. पी

राजन बिंद के खिलाफ जिले के कई थानों में अपराधिक मामले दर्ज है. सूचना मिली है कि उसका शव बिहार के अमदाबाद थाना द्वारा बरामद किया गया है. तहकीकात की जा रही है.

इसे भी पड़ें : बिहार : तेजस्वी ने भाजपा सांसद के पैर धोकर पीने की निंदा की 

किन-किन थानों में क्या था मामला.

मुफसिल थाना कांड सं 7/17 22/1/17 धारा 341/323/354/379/427 भादवी एवं 27 आर्म एक्ट में आरोप पत्र, मुफसिल थाना कांड सं67/16 दिनांक 30/10/2001 धारा 147/148/149/323/325/341/379/385 भादवी एवं 27 आर्म्स एक्ट में जमानत पर था.

राजमहल थाना कांड संख्या 192/18, दिनांक 11-8-18 धारा 385/387 भादवि एवं 25,1बी व 27/35 आर्म्स एक्ट एवं 3/4 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के मामला दर्ज था.

राजमहल थाना कांड संख्या 19/14 दिनांक 24-1-14 धारा 18, 61,85 एनडीपीएस एक्ट 1985, कांड संख्या 120/18, 438/14, 439/14 एवं 327/12 दर्ज था.

Related Articles

Back to top button