Giridih

गिरिडीह : युवक ने लूट की एफआईआर कराई दर्ज, जांच में बार-बार बदल रहा बयान

Giridih : बैग में नगद लेकर जा रहे युवक से दो बाइक सवार अपराधियों द्वारा किए गए लूट की घटना को लेकर गिरिडीह की बिरनी पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस के सामने समस्या ये है कि भुक्तभोगी युवक पूछताछ में अलग-अलग बयान दे रहा है. जिसने पुलिस की परेशानी बढ़ा दी है. जानकारी के अनुसार  पूछताछ में सागर कुमार बताया है उसके अनुसार उसके साथ दो बाइक सवार अपराधियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. जिसके बाद दोनों अपराधी फरार हो गए.

जबकि घटना के समय जो बातें सामने आयी वो ये थी कि अपराधियों ने धनवार के युवक सागर कुमार से बिरनी के बटौहिया पुल के समीप कैंची का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया. वहीं पूछताछ में युवक सरिया में लूट की बात कह रहा है.

यही नहीं पूछताछ में युवक ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद उसने अपने बाइक से अपराधियों का करीब दो किमी तक पीछा किया, लेकिन अपराधियों के बाइक का नंबर नहीं देख पाया.

पुलिस अब पूरे मामले की जांच कई एंगल से कर रही है. बताते चलें कि शुक्रवार को धनवार का सागर कुमार अकेले सरिया प्रखंड के एक्सिस बैंक से दो लाख 51 हजार की निकासी कर अपने घर लौट रहा था. इसी बीच उसके साथ लूट की घटना हुयी.

 

इसे भी पढ़ें : धनबाद: बाल सुधार गृह में छापेमारी, दर्जनों मोबाइल, कैंची, लाइटर सहित लोहे की रॉड बरामद

Related Articles

Back to top button