
Dhanbad : जिले के धनसार थाना क्षेत्र के बरमसिया स्थित बाल सुधार गृह में हथियार होने की सूचना पर छापेमारी की गयी. कर्नल जेके सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई की. शनिवार की रात औचक छापेमारी में 11 मोबाइल, 2 कैमरा, 10 चार्जर, सीजर, 2 नेल कटर, लाइटर 1 ,पाइप रेंच 1 तथा भारी संख्या में नकदी, खैनी, गुटखा, कैंची, लोहे के रॉड और अन्य नशीली चीजों को बरामद किया गया.
मालूम हो कि बीते कई माह से जिला प्रशासन को बाल सुधार गृह में कैदियों के द्वारा किए जा रहे उद्दंडता और अनैतिक कार्यों की सूचना लगातार मिल रही थी.
कर्नल जे के सिंह ने बताया कि बाल सुधार गृह में हथियार होने की सूचना पर छापेमारी की गयी. इस दौरान हथियार नुमा रॉड, खैनी, गुटखा, मोबाइल और चार्जर सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद की गयी है.




