
New Delhi: एलएसी विवाद को लेकर मोदी सरकार पर हमलावर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बीजेपी अध्यक्ष ने पलटवार किया है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने सोमवार को कहा कि वायनाड सांसद रक्षा मामलों की संसद की स्थायी समिति की एक भी बैठक में शामिल नहीं हुए, लेकिन देश का मनोबल गिराने और सशस्त्र बलों के शौर्य पर सवाल उठाने का काम लगातार कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंःKanpurShootOut: विकास दुबे के संपर्क में थे चौबेपुर पुलिस थाने के दो दारोगा और एक सिपाही, सस्पेंड
राहुल गांधी के रक्षा मामलों की संसद की स्थायी समिति की एक भी बैठक में शामिल न होने की खबर के बाद नड्डा की यह प्रतिक्रिया सामने आई है. भाजपा के इस हमले पर कांग्रेस की अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
‘एक भी बैठक में शामिल नहीं हुए राहुल’
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘राहुल गांधी रक्षा मामलों की संसद की स्थायी समिति की एक भी बैठक में शामिल नहीं हुए. लेकिन दुख की बात है कि वे देश का मनोबल गिराने, सशस्त्र बलों के शौर्य पर सवाल उठाने के साथ-साथ वो सभी काम कर रहे हैं जो एक जिम्मेदार विपक्षी नेता को नहीं करने चाहिए.’’
Rahul Gandhi does not attend a single meeting of Standing Committee on Defence. But sadly, he continues to demoralise the nation, question the valour of our armed forces and do everything that a responsible opposition leader should not do.
— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) July 6, 2020
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘राहुल गांधी का ताल्लुक उस गौरवशाली वंश परम्परा से है, जहां रक्षा के लिए समिति नहीं बल्कि कमीशन मायने रखता है. कांग्रेस में कई ऐसे योग्य सदस्य हैं जो संसदीय मामलों की जानकारी रखते हैं लेकिन एक शाही परिवार कभी भी वैसे नेताओं को आगे बढ़ने नहीं देगा.’
Rahul Gandhi belongs to that glorious dynastic tradition where as far as defence is concerned, committees don’t matter, only commissions do.
Congress has many deserving members who understand parliamentary matters but one dynasty will never let such leaders grow. Really sad.— Jagat Prakash Nadda (@JPNadda) July 6, 2020
इसे भी पढ़ेंःCoronaUpdate: देश में सात लाख के करीब संक्रमित, लगभग 20 हजार लोगों की मौत
चीन विवाद पर लगातार सवाल उठा रहे राहुल
उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार की आलोचना करते रहते हैं. पूर्वी लद्दाख में सीमा पर चीन के साथ जारी गतिरोध पर भी उन्होंने सरकार के खिलाफ आक्रामक रवैया अपना रखा है. भाजपा ने इस मामले में पलटवार करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर सेनाओं का मनोबल गिराने का आरोप लगाया है. वहीं इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह भी कांग्रेस सांसद के बयानों की आलोचना कर चुके हैं. अमित शाह ने कहा था कि कांग्रेस नेता को ओछी राजनीति करना बंद कर देनी चाहिए.
इसे भी पढ़ेंःकोरोना को लेकर डराने वाली खबर आयी, वैज्ञानिकों का दावा- हवा से भी फैलता है वायरस





I like the valuable information you provide in your articles.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
Like!! Thank you for publishing this awesome article.