JharkhandRanchi

राहे पुलिस ने बरामद किया विस्फोटक

Bundu: आगामी लोकसभा चुनाव में नक्सलियों द्वारा की जानेवाले बड़ी घटना को अंजाम देने के पूर्व राहे पुलिस ने उसे विफल कर दिया. दरअसल बीती रात राहे पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोकरोडीह से इरिसरिंग रोड पर डिमाइनिंग करने के क्रम में भारी मात्रा में विस्फोटक सामग्री बरामद किया है.

इरिसरिंग जंगल के समीप लावारिस हालत एक साइकिल में एक झोला में 6 डेटोनेटर, 6 जिलेटिन पाउच, 10 मीटर सेफ्टी फ्यूज बरामद किया है.

मौके पर राहे थाना के एसआइ एस टुडू, एसएसबी के इंस्पेक्टर शशि कुमार मौजूद थे. थाना प्रभारी फैज अहमद ने इस मामले में बताया कि मामले को लेकर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. मामले को लेकर छानबीन की जा रही है. उन्होंने बताया कि पता लगाया जा रहा है कि लोकल बने इन विस्फोटक सामग्री का इस्तेमाल कहां किया जाने वाला था.

इसे भी पढ़ें – 155 करोड़ से बन रहे एटीआइ के नये भवन का काम नवंबर तक पूरा करने का टारगेट

Related Articles

Back to top button