
Ranchi : आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण मुंडा ने कहा कि राज्य सरकार के मंत्री सीपी सिंह द्वारा कोतवाली थाना में धरना देने तथा समर्थकों के साथ एक समुदाय विशेष के खिलाफ उत्तेजक नारे लगाने और बयानबाजी करके इस पूरे प्रकरण को सांप्रदायिक रंग देने के उनके प्रयास की आम आदमी पार्टी कड़ी निंदा करती है. श्री मुंडा ने प्रेस कांफ्रेंस में यह बात कही.
60 से अधिक घरों में शौचालय निर्माण कार्य अधूरा, खुले में शौच को विवश ग्रामीण
मंत्री की करतूत संविधान विरोधी
राज्य सरकार के एक मंत्री की यह करतूत संविधान विरोधी, जन विरोधी, समाज विरोधी और कानून विरोधी है. राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास को ऐसे मंत्री को पद से तुरंत हटा कर तुरंत कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए. उन्होंने कहा कि राज्य में त्योहारों का मौसम है और ऐसे समय में माहौल को बिगाड़ने की कोशिश आखिर सीपी सिंह क्यों करना चाहते हैं? उनका मकसद क्या है.
इसे भी पढ़ें-मिनिस्टर साहब स्टिंग देखिये ! ओरिजिनल सर्टिफिकेट के लिए वसूले जा रहे हैं 5000 रुपये
जुलूस पर हमले की निंदा
दूसरी ओर 19 सितंबर को फिरायालाल चौक पर एआइएसएफ के छात्रों के जूलूस/ प्रदर्शन पर आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों द्वारा हमला किये जाने की आम आदमी पार्टी कड़ी निंदा करती है और यह मांग करती है कि ऐसी हरकतों से निपटने के लिए प्रशासन हमेशा तैयार रहे व कठोर कानूनी कारवाई करे. प्रेस वार्ता को यास्मिन लाल एवं रामनारायण भगत ने भी संबोधित किया.




