JharkhandSimdega

60 से अधिक घरों में शौचालय निर्माण कार्य अधूरा, खुले में शौच को विवश ग्रामीण

Simdega : बानो प्रखंड के कोनसोदे पंचायत के भंडारटोली के महिला-पुरुष  अब भी खुले में शौच करने  को विवश हैं. यहां पर 60 से अधिक घरों में शौचालय निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है. शौचालय के निर्माण पर कई घरों में सिर्फ दिवार खड़ीकर एवं कई घरों में सिर्फ गड्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है. बताया जाता है कि वर्ष 2013-14 में भंडारटोली में शौचालय निर्माण कार्य आरंभ किया गया था जो अब तक पूरा नहीं किया गया. कुछ घरों में शौचालय निर्माण कार्य पूरा भी किया गया. किंतु कार्य में अनियमितता बरते जाने के कारण दीवारें ढह गयी. बताया जाता है कि अधूरे पड़े शौचालयों को फाइनल दिखा दिया गया है. परिणाम स्वरूप नया शौचालय का आवंटन नहीं मिल रहा है.

इसे भी पढ़ें-मिनिस्टर साहब स्टिंग देखिये ! ओरिजिनल सर्टिफिकेट के लिए वसूले जा रहे हैं 5000 रुपये

ग्रामीण प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट काटकर परेशान

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शौचालय निर्माण की मांग की गयी. किंतु इस दिशा में कोई पहल नहीं किया गया. गांव के ही रामचंद्र साहू, अजीत साहू, सहरू महतो, मनोज साहू, कृष्णा लोहरा, देवेंद्र लोहरा, शिवशंकर लोहरा, संदीप साहू,बुधनी देवी, पिंकी देवी,सुनीता देवी,विलासी देवी,सीता देवी, अमृता देवी, मंगल महतो आदि ने बताया कि शौचालय निर्माण हेतु प्रखंड कार्यालय का चक्कर काट काटकर परेशान हो गये. किंतु इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया. इधर कोनसोदे पंचायत के मुखिया का कहना है कि भंडारटोली गांव में शौचालय निर्माण कार्य पूर्ण दिखा दिये जाने के कारण शौचालय निर्माण में परेशानी हो रही है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में बीडीओ से बात की जायेगी.

Related Articles

Back to top button