
Ranchi: झारखंड कैडर में IPS के कुल स्वीकृत पद 149 हैं. वर्तमान में झारखंड में 108 आइपीएस अधिकारी हैं. इनमें से 14 अधिकारी वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं. सात ऐसे अधिकारी हैं जिनका चयन हाल-फिलहाल में हुआ है. और उसमे से कई हैदराबाद स्थित राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं. राज्य में वर्तमान में 91 आइपीएस अधिकारियों से विधि-व्यवस्था का काम चल रहा है.
इसे भी पढ़ें- दिल्ली में आज से शुरू होगा पांच दिवसीय सीरो सर्वे, 150 टीम 11 जिलों से लेगी करीब 15 हजार सैंपल
हाल के महीने में सेवानिवृत्त होने वाले आइपीएस अधिकारी
हाल के महीने में कुछ अधिकारी सेवानिवृत्त हुए हैं. जिसमें चंद्रशेखर प्रसाद, मनोज कुमार सिंह, रंजीत कुमार प्रसाद, रेजी डुंगडुंग, अरुण कुमार सिंह, मदन मोहन लाल, पीआरके नायडू, विपुल शुक्ला और वीएच राव देशमुख शामिल हैं. इसके अलावा आइपीएस श्री आलोक और संगीता कुमारी का निधन हो चुका है.
14 IPS अधिकारी हैं राज्य से बाहर
फिलहाल राज्य से बाहर 12 आइपीएस अधिकारी हैं. जिनमें एसएन प्रधान, अजय भटनागर, एमएस भाटिया, आशीष बत्रा, संजय आनंद लाटकर, बलजीत सिंह, संपत मीणा, मनोज कौशिक, अभिषेक, अनूप टी. मैथ्यू, राकेश बंसल, जया राय, पी मुरुगन और क्रांति कुमार गडिदेशी शामिल हैं. ये सभी वर्तमान में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं.
इसे भी पढ़ें- गोरक्षा के नाम पर तांडवः 8 किमी तक पीछा कर शख्स को हथौड़े से मारा, तमाशबीन बनी रही पुलिस!
झारखंड पुलिस मुख्यालय में बड़े पद खाली
झारखंड पुलिस मुख्यालय में बड़े पद खाली हैं. पुलिस मुख्यालय में नक्सल अभियान की जिम्मेदारी एडीजी अभियान की होती है. मुरारीलाल मीणा के एडीजी स्पेशल ब्रांच बनाए जाने के बाद यह अहम पद खाली हो गया है. इस पद पर किसी की पोस्टिंग नहीं हुई है.
मुरारीलाल मीणा को ही बीते दिनों एडीजी मुख्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया था. यह पद भी खाली है. मई महीने में पीआरके नायडू की सेवानिवृत्ति के बाद से यह पद रिक्त था. वहीं, अप्रैल महीने में पुलिस आधुनिकीकरण के एडीजी आरके मल्लिक को स्पेशल ब्रांच एडीजी बनाया गया था.
तब से यह पद भी खाली है. मुख्यालय के इन तीनों बड़े पदों के साथ-साथ पुलिस भवन निगम में भी निदेशक और एमडी के पद खाली हैं. मालूम हो कि डीजी या एडीजी स्तर के अधिकारियों को ही यह पद दिया जाता है.
इसे भी पढ़ें- सुशांत सुसाइड केसः बहन की पीएम से अपील, तुंरत पूरे मामले की हो जांच





These are actually great ideas in concerning blogging.
I like this website very much, Its a very nice office to read and incur information.
I like the valuable information you provide in your articles.
I really like and appreciate your blog post.
Like!! Thank you for publishing this awesome article.