ChaibasaNEWS

पनसुवां डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाए: गीता कोड़ा

Chakradharpur: प०सिंहभूम जिले के ऐतिहासिक ऐसे कई पर्यटन स्थल है, जो अपने प्राकृतिक सौंदर्य से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते है. सोनुवा का पनसुवां डैम एक ऐसा ही दर्शनीय खूबसूरत स्थल है, जो सैलानियों को अपनी ओर खींच लाता है। तीनों ओर से पोड़ाहाट की हरी-भरी पहाड़ियों से घिरा डैम प्रकृति की गोद में बसा हुआ नजर आता है. सिंहभूम की सांसद गीता कोड़ा ने सोनुवा प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम बांसकाटा में अवस्थित पनसुवां डैम को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने को लेकर प.सिंहभूम जिले के उपायुक्त कुलदीप चौधरी को पत्र लिखा है.

लिखे पत्र को सोमवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त से मुलाकात कर सौंपा है. सांसद गीता कोड़ा ने उपायुक्त को लिखे पत्र में कहा है कि जलाशय के पास समुदायिक शौचालय, शेड, स्नान घाट का निर्माण एवं विधुत व्यवस्था हेतू पहल किए जाने की नितांत आवश्यकता है.प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास , महासचिव त्रिशानु राय , सचिव सन्नी लुगुन , प्रखंड अध्यक्ष ईस्माईल सिंह दास , सिकुर गोप , सुख सिंह गंजू , विघ्नो राज दास , ब्रज मोहन देवगम आदि शामिल थे.

Related Articles

Back to top button