BiharJharkhandRanchi

दो साल बाद रिम्स में अपने पति लालू से मिलीं राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती भी थीं साथ में

Ranchi : रिम्स रांची में दो साल के लंबे इंतजार के बाद लालू यादव और राबड़ी देवी की मुलाकात हुई. पति लालू प्रसाद यादव से मिल कर बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी बेहद भावुक हुई.  उनके साथ मीसा भारती भी थीं. पेइंग वार्ड के कॉरिडोर में बैठकर परिवार ने लगभग ढाई घंटे बातचीत की. लालू राबड़ी की एक साथ झलक पाने के लिए यहां बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता पहुंचे थे.

लालू यादव से मुलाकात के बाद राबड़ी देवी और मीसा भारती वहां से गाड़ी में बैठ कर रवाना हो गये. बाद में राबड़ी देवी और मीसा भारती ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. जान लें कि लालू की पार्टी राजद झारखंड की महागठबंधन सरकार में शामिल है.

इसे भी पढ़ें :  भौरा और सुदामडीह से होकर दामोदर नदी के रास्ते चोरी का कोयला बोकारो भेजते हैं तस्कर

राबड़ी देवी ने दिल्ली में अपनी आंखों का ऑपरेशन कराया है

राबड़ी देवी दिल्ली से सीधे रिम्स पहुंची थीं. राबड़ी देवी ने दिल्ली में अपनी आंखों का ऑपरेशन कराया है. अब तक लालू प्रसाद से मिलने राबड़ी देवी कभी जेल नहीं पहुंचीं थीं. यह पहला मौका है, जब राबड़ी अपने सजायफ्ता पति लालू से मिलने रांची पहुंचीं. इधर लालू राबड़ी की इस मुलाकात को सियासी गलियारे में झारखंड में महागठबंधन सरकार बनने से जोड़कर भी देखा जा रहा है.

रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय जेल में चारा घोटाले के चार मामलों में सजा काट रहे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव फिलहाल पुलिस कस्टडी में रिम्स में भर्ती हैं. यहां लालू की 11 गंभीर बीमारियों का चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक लालू की सेहत अभी स्थिर है. उनपर डॉक्टर लगातार नजर रख रहे हैं. लालू की देखरेख कर रहे डॉ डीके झा के मुताबिक लालू की एक किडनी 50 फीसद तक काम कर रही है. जबकि हाई शुगर के चलते लालू को रोज 80 यूनिट इंसुलिन का डोज दिया जाता है.

इसे भी पढ़ें : रघुवर दास जिस पथ निर्माण विभाग के मंत्री थे वहां होता रहा भ्रष्टाचार, चुप रही सरकार, अब हो रही कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button