Education & CareerJharkhandRanchi

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने शिक्षक प्रमोशन को लेकर बैठक की

Ranchi : अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की उप शिक्षा निदेशक दक्षिणी छोटानागपुर मिथिलेश कुमार सिन्हा और जिला शिक्षा अधिक्षक कमला सिंह के साथ बैठक हुई. बैठक में प्राथमिक और मध्य विद्यालय के शिक्षकों के सभी ग्रेडों में प्रमोशन को लेकर चर्चा की गयी. प्रमोशन को लेकर न्यायालय में दायर केस और सभी तरह के पहलुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई.

इसे भी पढ़ें : रघुवर दास जिस पथ निर्माण विभाग के मंत्री थे वहां होता रहा भ्रष्टाचार, चुप रही सरकार, अब हो रही कार्रवाई

प्रधानाध्यापक के 299 पदों में केवल  7 कार्यरत हैं

मौके पर विभिन्न शिक्षकों ने अपने-अपने विचार रखे. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बिजेंद्र चौबे व मुख्य प्रवक्ता नसीम अहमद ने संयुक्त रूप से कहा कि जिले में 20 वर्षों से लंबित प्रमोशन की आस में न जाने कितने शिक्षक सेवानिवृत हो गये. प्रधानाध्यापक के 299 पदो में केवल 7 कार्यरत हैं. विडंबना है कि सभी ग्रेडों में ( 1 से 7) तक के सभी पद रिक्त हैं. जिसे समय रहते प्रमोशन देकर अविलंब भरने की मांग की गयी, ताकि वर्षों से लंबित प्रमोशन हो सके.

बैठक में सर्वसम्मति से तय किया गया कि नियम संगत   प्रमोशन देने हेतु वरीयता सूची का प्रकाशन एक सप्ताह के भीतर जारी किया जाये. इसके लिए तीन 3 शिक्षकों की टीम मिलकर कार्य करेगी. बैठक में सलीम सहाय, कृष्णा शर्मा,   शैलेंद्र शर्मा, खलील अंसारी प्रदीप गुप्ता, सजेश लाल, मुकेश शर्मा सुनील पांडे, आनंद कुमार, अरुण कुमार, मनोज कुमार,दिनेश कुमार, अनिल मुंडा आदि लोग उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : #Homeguards के बकाया मानदेय भुगतान के लिए सीएम ने दी 32 करोड़ की स्वीकृति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button