JharkhandPalamu

पलामू: रेस्टोरेंट और होटलों की हुई जांच, लड्डू में मिले खतरनाक रंग, पनीर की क्वालिटी भी खराब

Palamu :  रांची से आयी फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया की टीम ने आज पलामू जिले में कई रेस्टोरेंट और होटलों की जांच की. इस दौरान खासकर लड्डू की जांच करने पर उसमें मिलाये गए रंग को खतरनाक बताया गया.

इसी तरह फूटपाथ पर बिकने वाली खाद्ध सामग्री में पनीर की गुणवता को भी खराब बताया गया. दोनों में सुधार करने की सलाह दुकानदारों को दी गयी.

इसे भी पढ़ेंः दो साल बाद रिम्स में अपने पति लालू से मिलीं राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती भी थीं साथ में

एक दर्जन दुकानों की हुई जांच

दोपहर बाद एफएसएसआई की टीम ने शहर के कई बड़े होटल, रेस्टोरेंट और फूटपाथ पर बिकने वाली खाद्य सामग्रियों की जांच की. इस दौरान शहर के पंचमुहान पर एक होटल में जांच करने पर पाया गया कि वहां लड्डू में प्रतिबंधित रंग का प्रयोग काफी मात्रा में किया गया है.

सभी जगहों से खाने के सैंपल जांच के लिए लिए गए. कुछ सैंपल की जांच ऑन स्पॉट की गयी.

पलामू के फूड सेफ्टी ऑफिसर मनोज कुमार ने बताया कि जांच के लिये चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पता लगा कि लड्डू को खूबसूरत बनाने के लिये उपयोग किये जा रहे हानिकारक रंग का इस्तेमाल किया गया है, जो कैंसर और लिवर की बीमारी का कारण बन सकता है. कपड़ा रंगने वाले रंग का उपयोग लड्डू में किया जा रहा था.

इसे भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट ने CAA के बाद #NPR पर रोक लगाने से इनकार किया,  केंद्र को नोटिस जारी कर जवाब मांगा

ऑन स्पॉट भी जांच की गयी

उन्होंने कहा कि होटल, रेस्टोरेंट और फुटपाथ पर बेचे जा रहे खाना और मिठाइयों का ऑन स्पॉट जांच की गयी. इस दौरान पनीर की भी जांच की गई, जिसमें रेस्टोरेंट का पनीर सही पाया गया, जबकि फुटपाथ पर बेचने वालों को क्वालिटी का पनीर उपयोग करने का निर्देश दिया गया.

साथ ही किचन और होटल के स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है. किचन से जुड़े सभी लोगों को हर छह माह में स्वास्थ्य जांच कराने, ग्लब्स, एप्रोन पहन कर काम करने के लिए कहा गया है.

इसे भी पढ़ेंः #Homeguards के बकाया मानदेय भुगतान के लिए सीएम ने दी 32 करोड़ की स्वीकृति

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button