
Ranchi : जेपीएससी की ओर से जारी सिविल सेवा परीक्षाओं के पीटी रिजल्ट पर बवाल बढता ही जा रहा है. अब भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने सरकार पर युवाओं से धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया है. सोशल मीडिया पर भी अपनी भड़ास उतारी है. कहा है कि नियुक्ति वर्ष के नाम पर झूठे वादे सरकार ने किये. अब इन झूठे वादों में भी भ्रष्टाचार का खेल दिख रहा. सरकार के निकम्मेपन और भ्रष्टाचार की सजा अब यहां के युवाओं को भुगतनी पड़ रही है.
इसे भी पढ़ें : सीएम के रास्ते का अंधेरा दूर करने के लिए 282 स्ट्रीट लाइट व 6 हाइमास्ट लाइट का मेंटेनेंस करेगा रांची नगर निगम
नियुक्तियों में गड़बड़ी और साजिश
बाबूलाल के अनुसार यह महज संयोग नहीं कि पूर्व की सारी प्रक्रियाएं पूरी चुकी जेपीएससी की परीक्षाएं रद्द हो रही हैं. जेपीएससी में क्रमवार अभ्यर्थी पीटी में सफल हो रहे हैं. यह संयोग नियुक्तियों में भारी गड़बड़ी और साजिश का इशारा कर रही है. भ्रष्टाचार की संभावनाएं तलाशी जा रही हैं. इसे ध्यान में रखकर नियुक्तियों को रद्द किया जा रहा है. नये सिरे से विज्ञापन निकालने का खेल चल रहा है. इससे पहले भी जेएसएलपीएस के विज्ञापन को रद्द किया गया. फिर से विज्ञापन निकालने की बात कही गयी है.
(3/3)#नियुक्ति_वर्ष के नाम पर झूठे वादे और अब इन वादों में भी भ्रष्टाचार का खेल।
राज्य सरकार के निक्कमेपन और भ्रष्टाचार की सज़ा अब झारखंड के युवाओं को भुगतना पड़ रहा है।#Jharkhand#JPSC#jssc— Babulal Marandi (@yourBabulal) November 3, 2021
इसे भी पढ़ें : सीएम हेमंत ने की थी त्रिपक्षीय समझौता से बाहर निकलने की घोषणा, फिर भी RBI राज्य मद से कटौती को तैयार




