Lead NewsNationalNEWS

QS Rankings: IIT दिल्‍ली शीर्ष 50 इंजीनियरिंग इंस्टिट्यूट्स में शामिल, टॉप 100 में DU-JNU

New Delhi: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-दिल्ली ने बुधवार 22 मार्च को जारी क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी में इंजीनियरिंग के लिए टॉप 50 संस्थानों की लिस्‍ट में अपनी जगह बनाई है. भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों द्वारा विभिन्न विषयों में पेश किए जाने वाले 44 कोर्सेज़ को वैश्विक स्तर पर टॉप 100 में शामिल किया गया है. पिछले साल 35 भारतीय कोर्सेज़ ने टॉप 100 में जगह बनाई थी.

Quacquarelli Symonds (QS) रैंकिंग 54 एकेडमिक स्‍ट्रीम और 5 व्यापक फैकल्‍टी एरिया में दुनिया भर में 1,594 विश्वविद्यालयों के छात्रों द्वारा चुने गए 15,700 से अधिक कोर्सेज़ के प्रदर्शन पर स्वतंत्र तुलनात्मक विश्लेषण प्रदान करती है. सब्‍जेक्‍ट वाइस QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के 13वें संस्करण में 66 भारतीय विश्वविद्यालयों को स्थान दिया गया है.

इन संस्‍थानों ने बनाई लिस्‍ट में जगह

IIT बॉम्बे ने गणित में 92वां स्थान हासिल करके दुनिया के शीर्ष 100 में स्थान बनाया है. यह पिछली बार से 25 स्थान ऊपर है. इसके अलावा IIT कानपुर ने इंजीनियरिंग-इलेक्ट्रिकल इलेक्ट्रॉनिक में 87वां और कंप्यूटर साइंस में दुनिया के टॉप इंस्टिट्यूट्स में 96वां स्‍थान पाया है.

Related Articles

Back to top button