
Ranchi : भारत के ब्रिटिश हाई कमिश्नर एलेक्स एलिस से डॉ तनुज खत्री ने सोमवार की रात मुलाकात की. तनुज को ब्रिटिश डिप्टी हाई कमीशन कोलकाता की ओर से डिप्टी हाई कमिशनर निकोलस लो ने एलेक्स एलिस के साथ डिनर मीट के लिए आमंत्रित किया था. यह कार्यक्रम ब्रिटेन से जुड़े भारतीय जो पूर्व में ब्रिटिश हाई कमीशन की ओर से संचालित विभिन्न कार्यक्रमों का हिस्से रहे हैं उससे जुड़ा था. इसके जरिये यह संदेश दिया गया कि ब्रिटेन एक बार स्थापित संबंध को भूलता नहीं है बल्कि उसे और मजबूत करने की दिशा में पहल करता है.
ब्रिटिश उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने डॉ तनुज खत्री से पूर्व के लंदन दौरे और वर्तमान सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की. गौरतलब है कि तनुज खत्री का वर्ष 2017 में चयन ब्रिटिश हाई कमीशन के द्वारा हुआ था जिसमें तनुज ने भारत का प्रतिनिधत्व लंदन में किया था. इस दौरान उन्होंने बीबीसी, ब्रिटिश संसद, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, यूनाइटेड किंगडम चुनाव आयोग समेत ब्रिटेन के कई स्थानों में आयोजित कार्यशालाओं में हिस्सा लिया था. डॉ तनुज खत्री ने बताया कि 5 वर्षो के बाद भी खुद ब्रिटिश उच्चायुक्त का निमंत्रण मिलना गर्व की बात है. यह निमंत्रण झारखंड सहित पूरे भारत के रिश्ते में और प्रगाढ़ता प्रदान करेगा.
इसे भी पढ़ें: सीएम हेमंत के करीबी प्रेम प्रकाश के दफ्तर में ईडी की फिर छापेमारी, बढ़ सकती है मुश्किलें




