
Ranchi : सोमवार को रांची गौशाला न्यास प्रांगण में सत्र 2023-26 की कार्यकारिणी पदाधिकारी का चयन किया गया. इसमें सर्वसम्मति से फिर से अध्यक्ष पद के लिए पुनीत पोद्दार निर्वाचित हुए. उपाध्यक्ष के तौर पर रतन लाल जालान एवं एस एन राजगढ़िया, मंत्री के तौर पर प्रदीप राजगढ़िया, उप मंत्री सुरेश जैन एवं राजेंद्र बंसल, कोषाध्यक्ष दीपक पोद्दार सहित 31 सदस्यों की कार्यकारिणी टीम चयनित की गई उसके पश्चात अध्यक्ष पुनीत पोद्दार ने सभा के समक्ष स्वागत भाषण दिया. आने वाले 3 वर्षों में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा सभा के समक्ष रखी.ट्रस्टी चेयरमैन एवं उपाध्यक्ष रतन जालान ने सभा के समक्ष सभी से आग्रह करते कहा कि अगले 3 साल हम सबको मिलकर कार्य करना है और गौशाला को नई ऊंचाईयों पर पहुंचना है. धन्यवाद ज्ञापन सचिव प्रदीप राजगढ़िया ने दिया.
इसे भी पढ़ें – सीएम चंपाई करायें जांच, आखिर कैसे ईडी का सीएस को लिखा पत्र मंत्री के पीएस के नौकर जहांगीर के नोटखाने में मिलाः बाबूलाल



