
Jamshedpur : टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट में शनिवार को नये वित्तीय वर्ष के शुभारंभ को लेकर विभिन्न विभागों में पूजा-अर्चना हुई. मौके पर प्रबंधन के शीर्ष अधिकारियों के साथ यूनियन के पदाधिकारियों ने नए वित्तीय वर्ष में बेहतर आर्डर के साथ ही कंपनी की बेहतर वित्तीय स्थिति की कामना की. पूजा अर्चना के बाद टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने न्यू ट्रिमलाइन का दौरा किया. प्लांट हेड विशाल बादशाह ने यूनियन पदाधिकारियों को इस नई लाइन के बारे में बताया और कहा कि यह कैसे अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है.
सबसे पहले प्लांट वन में हुई पूजा
सबसे पहले कंपनी के प्लांट वन की असेंबली लाइन में सुबह 11 बजे पूजा हुई. इसके बाद वर्ल्ड ट्रक क्षेत्र, फिर एचवीटीएल और अंत में टाटा मोटर्स के फाइनल एरिया में पूजा अर्चना की गई. न्यू ट्रिम लाइन में भी पूजा हुई. इस अवसर पर प्लांट हेड विशाल बादशाह, आईआर हेड दीपक कुमार, एचआर हेड श्रीनिवास राव, किरण नरेंद्रन, राजीव बंसल, अमित सहाय समेत यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते, महामंत्री आरके सिंह एवं तमाम ऑफिस बेयरर्स मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें – 1932 के खतियानी पर लॉबिन हेंब्रम के रवैये से JMM नाराज, BJP पर लगाया उकसावे का आरोप




