
Giridih : नवरात्र के मौके पर गिरिडीह अग्रसेन सेवा संघ की ओर से महाराज अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन किया गया. श्याम सेवा समिति में आयोजित अग्रसेन जयंती की शुरूआत अहले सुबह प्रभात फेरी निकाल कर किया गया. श्याम सेवा समिति के श्याम मंदिर परिसर से निकले प्रभात फेरी में राकेश मोदी, मुकेश जालान, विवेश जालान, डॉक्टर आरआर केडिया, रोहित जालान, नीलकमल भारतीय के साथ शहर के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक मिट्ठू केडिया समेत कई सदस्य शामिल थे.

मौके पर सदस्यों द्वारा महाराज अग्रसेन के जयकारे भी खूब लगाए जा रहे थे. श्याम सेवा समिति परिसर से प्रभात फेरी निकाल कर शहर का भ्रमण करते हुए अग्रसेन चौक पहुंचा. जहां महाराज अग्रसेन के आदमकद प्रतिमा पर सदस्यों ने सामूहिक रूप से महाराज अग्रसेन का दुग्धाभिषेक किया और पूजा अर्चना की.

अहले सुबह निकले प्रभात फेरी में मारवाड़ी समाज के काफी संख्या में भक्त शामिल हुए. प्रभात फेरी वापस श्याम मंदिर पहुंच कर समाप्त हुआ. मौके पर सदस्यों ने भोग भी अर्पण किए. पूजा-अर्चना में भी काफी संख्या में भक्तों की भीड़ जुटी.
इसे भी पढ़ें: राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मानहानि के मामले में कोर्ट में पीड़क कार्रवाई पर रोक




