Giridih

गिरिडीह : कृषि कानून के खिलाफ महागठबंधन का धरना प्रदर्शन

Giridih : महागठबंधन के नेताओं ने बुधवार को गिरिडीह के अंबेडकर चौक में धरना प्रदर्शन किया. यह धरना प्रदर्शन कृषि कानून के खिलाफ दिया गया. जिसमें जेएमएम नेता संजय सिंह, कांग्रेस नेता नरेश वर्मा, आरजेडी नेता गिरेंद्र यादव के साथ महागठबंधन के कई नेता शामिल रहे.
मौके पर गठबंधन के नेताओं ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. इसके साथ ही कृषि कानून को वापस लेने की मांग भी की गयी. धरना प्रदर्शन के बाद नेताओं ने राज्यपाल के नाम डीसी को ज्ञापन भी सौंपा.

इसे भी पढ़ेंः ग्रामीणों की आस, मनरेगा से विकास अभियान पर कार्यशाला

Related Articles

Back to top button