World

चीन में बिजली हुई गुल, दुनिया भर की फैक्ट्रियों में हड़कंप

New Delhi : चीन में इन दिनों बिजली आपूर्ति का संकट गहरा गया है. इस वजह से शहरों की बिजली काटी जा रही है. यहां के पूर्वोत्तर इलाकों में तो यह संकट इतना गहरा गया है कि कई बड़ी कंपनियों की फैक्ट्रियों में काम ठप हो गया है. इसकी वजह से कई बड़ी कंपनियों को अपने उत्पादन में कमी करने को विवश होना पड़ा. हालात यह है कि मोबाइल से लेकर कार तक का प्रोडक्शन घट गया है. दुनियाभर में बहुत सारे इलेक्ट्रानिक गैजेट्स चीन से सप्लाई होते हैं. बिजली संकट के चलते यहां एप्पल, टेस्ला जैसी कंपनियों में भी काम बंद हो गया है. ऐसे में दुनिया भर में इसका असर पड़ने के आसार हैं.

हालांकि चीनी मीडिया देश में गहराये बिजली समस्या को संकट नहीं मानता. ग्लोबल टाइम्स के प्रधान संपादक हू ज़िजिन (Hu Xijin) अपने वीडियो मैसेज में कहा है कि “बिजली की किल्लत का यह दौर किसी भी तरह से संकट नहीं है. कमी से निपटने के लिए चीन के पास कई उपाय हैं.

इसे भी पढ़ेंः  ईडी और सीबीआइ का गलत इस्तेमाल कर देश के लोकतंत्र का गला घोंट रही है केंद्र सरकारः कांग्रेस 

चीन में कुछ बंदरगाह लंबे समय से बंद थे. ऐसे में मांग के अनुरूप कोयले की सप्लाई नहीं हो पाई. यह सप्लाई अभी भी रुकी है और कोयला मंगाने के लिए बंदरगाहों पर लंबी वेटिंग चल रही है. सरकार ने चांगचुन, झेझियांग जैसे कई इलाकों में बिजली काटने की घोषणा कर दी है. यहां कई मॉल, दुकानें बंद हो गई हैं और फैक्ट्रियों में काम रोकना पड़ गया है. सरकार इस संकट से निपटने के लिए तमाम विकल्पों को खोज रही हैं, हालांकि अभी तक कोई रास्ता नहीं निकल सका है.

इसे भी पढ़ेंः ग्रामीणों की आस, मनरेगा से विकास अभियान पर कार्यशाला

चीन में बिजली के इस संकट की वजह से दुनिया भर में कार और स्मार्टफोन समेत बहुत से इलेक्ट्रौनिक गैजेट के उत्पादन पर असर पड़ सकता है. चीन के औद्योगिक क्षेत्रों में कंपनियों को बिजली की मांग को कम करने के लिए ऊर्जा खपत सीमित करने के लिए कहा गया है. चीन की सरकारी मीडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ घरों में बिजली आपूर्ति में कटौती की गई है, जिससे कुछ लोग लिफ्ट में फंस गए हैं.

चीन की सभी ताकतवर इकोनामिक प्लैनिंग एजेंसी देश के बिजली संकट को दूर करने में जुट गई हैं. बुधवार को चीन की सभी ताकतवर एजेंसियों ने अपने नागरिकों और कारोबारियों को भरोसा दिया है कि वे बिजली संकट से निपटने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं और बिजली आपूर्ति पर करीबी नजर बनाए हुए हैं, जिससे कि बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके.

पिछले कुछ सालों में चीन दुनिया भर की फैक्ट्री के लिए कच्चे माल के बड़े आपूर्तिकर्ता के रूप में विकसित हुआ है. दुनिया भर में इलेक्ट्रॉनिक्स, दवा, प्लास्टिक, कार, ऑटोमोबाइल्स और अन्य फैक्ट्रियों के लिए जरूरी सामान की आपूर्ति करने के मामले में चीन दुनिया का अग्रणी देश है. चीन के मौजूदा बिजली संकट के लंबा खिंचने की वजह से दुनिया भर की फैक्ट्रियों में काम प्रभावित हो सकता है. इससे ग्लोबल इकोनामी के संकट में आने और रोजगार एवं अर्थव्यवस्था पर काफी असर पड़ने की आशंका है.

चीन के उद्यमियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि अगर बिजली संकट से जल्द निजात नहीं मिली तो चीन के इकोनामिक पावर हाउस माने जाने वाले तीन बड़े प्रांत में आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं. चीन के सिर्फ तीन प्रांत उसकी जीडीपी में एक तिहाई योगदान करते हैं.

इसे भी पढ़ेंः  कृषि कानून के खिलाफ विपक्षी पार्टियां धनबाद में फिर सड़क पर उतरीं, उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

चीन में अगर बिजली संकट जल्द दूर नहीं हुआ तो दुनियाभर में क्रिसमस और नए साल के मौके पर स्मार्टफोन, टीवी और दूसरे गैजेट्स खरीदने का इंतजार कर रहे लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है. एप्पल और टेस्ला जैसी कंपनियों के अलग-अलग सप्लायर को भी बिजली संकट की वजह से काम रोकना पड़ा है. चीन की फैक्ट्री के लिए मौजूदा समय सबसे व्यस्त दिनों में एक माना जाता है लेकिन बिजली संकट के कारण इन दिनों लोग खाली बैठे हैं और फैक्टरी में ताला लग रहा है. चीन का यह आर्थिक नुकसान दुनिया भर के बाजार पर असर डाल सकता है.

Related Articles

Back to top button