
Saraikela : आदित्यपुर स्थित दिंदली आंगनबाड़ी केंद्र के बरामदे के बाहर सीढ़ी के पास से एक व्यक्ति की शव बरामद किया गया है. स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान जगन्नाथ नामक के रूप में की है. वह वर्षों से आंगनबाड़ी केन्द्र के बरामदे में रहता था. साथ ही इधर-उधर से मांग कर अपना जीवन-यापन करता था. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच में जुटी पुलिस फिलहाल उसके किसी अज्ञात बीमारी से मरने की संभावना जता रही है. इस संबंध में थाना में अस्वभाविक मौत का एक मामला दर्ज किया गया है. पुलिस को इस मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है. ताकि घटना के सही कारणों का पता चल सके.
इसे भी पढ़ें-कंपनी से 100 मीटर की दूरी पर मिला सिक्यूरिटी गार्ड का शव, मोबाइल व साइकिल कंपनी से बरामद




