ChaibasaJamshedpurJharkhand

JAMSHEDPUR : आदित्यपुर में अतिक्रमण हटाने का जोरदार विरोध, आक्रोशित लोगों ने आवास बोर्ड की टीम को खदेड़ा VIDEO

Jamshedpur : आदित्यपुर-दो क्षेत्र में आवास बोर्ड के अतिक्रमण हटाओ अभियान का स्थानीय लोगों ने जोरदार विरोध किया. उनमें अभियान के खिलाफ इस कदर आक्रोश भड़का कि लोगों ने बोर्ड की टीम को मौके से खदेड़ दिया. बता दें कि शुक्रवार को भी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया था. उसके दूसरे दिन शनिवार को भी आवास बोर्ड के अधिकारी और कर्मचारी दल-बल के साथ पहुंचे थे. इस बीच आवासीय संघर्ष समिति के बैनर तले भारी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए. उन्होंने एलआईजी, एमआईजी और जनता रो हाउस पहुंची आवास बोर्ड की टीम खदेड़ दिया. उसके बाद आवास बोर्ड के पदाधिकारियों ने आरआइटी थाना में पुलिस की सुरक्षा में शरण ली. हालांकि थोड़ी ही देर में थाने के बाहर काफी संख्या में लोग जमा हो गए. उनमें पुरुषों के अलावा महिलाएं भी थी. सबों ने आवास बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
भाजपा नेता समेत अन्य ने किया लोगों का समर्थन
इस दौरान मौके पर भाजपा एसटी मोर्चा के कोषाध्यक्ष गणेश महाली, पूर्व पार्षद सह आवासीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष सुधीर चौधरी, नरेन्द्र मोदी फैंस क्लब के संरक्षक सतीश शर्मा भी मौजूद थे. सबों ने अभियान का विरोध कर रहे लोगों का समर्थन किया. स्थानीय लोगो का कहना है कि आवास बोर्ड की जमीन पर वे लोग 40 साल से बसे हुए है. एक तरफ सरकार सभी को मकान देने की बात करती है, वहीं दूसरी ओर उन्हें उजाड़ने का काम किया जा रहा है.

बोर्ड के अधिकारियों का थाने से निकलना हुआ मुश्किल

इधर स्थानीय लोग थाने के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे. वहीं, आवास बोर्ड के अधिकारी थाने से बाहर निकलना चाह रहे थे, लेकिन विरोध-प्रदर्शन की वजह से उनका थाने से बाहर निकलना देर तक मुश्किल साबित हुआ. इस बीच आरआइटी थाना प्रभारी तंजील खान प्रदर्शनकारियों को थाने समक्ष से हटने का अपील करते रहें. यह दौर थाने के बाहर देर तक जारी रहा.

ये भी पढ़ें- अगर आप जिंदगी में कुछ करना चाहते हैं तो oyo की इस सक्सेस स्टोरी को जरूर पढ़ें

Related Articles

Back to top button