JharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

आंदोलनकारियों के सपनों को मजबूत करने के साथ आदिवासियों के अस्तित्व की रक्षा करना बड़ी जिम्मेदारी: चंपाई सोरेन

Ranchi : राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राज्य के सभी निवासियों को बधाई दी है. उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने चार वर्षों में काफी काम किया. हेमंत सोरेन की अगुवाई में कोरोना काल में बेहतरीन काम हुआ. श्री सोरेन कैबिनेट ने कैबिनेट की बैठक के बाद प्रोजेक्ट भवन में मीडिया से बात की. उन्होंने कहा कि आदिवासियों और मूलवासियों के लिए काम किया जायेगा और आंदोलनकारियों के सपनों को मजबूत किया जायेगा. लाभ से वंचित दूर-दराज के ग्रामीणों के लिए हेमंत सोरेन द्वारा शुरू की गयी योजना को और अधिक तेजी से आगे बढ़ाया जायेगा. उन्होंने कहा कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के किसानों, मजदूरों, शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र पर ध्यान केंद्रित किया जायेगा. कानून व्यवस्था बनाये रखी जायेगी और सभी क्षेत्रों पर ध्यान दिया जायेगा. जनता के हित में कार्य किये जायेंगे ताकि यह राज्य आगे बढ़ सके. झारखंड जल जंगल और जमीन की भूमि है. आवश्यकता है आदिवासियों के अस्तित्व की रक्षा करने की. बड़ी जिम्मेदारी मिली है जिसे निभाऊंगा. विपक्ष ने राज्य सरकार के लिए बाधाएं पैदा करने की कोशिश की है पर उनके नापाक इरादे पूरे नहीं होने दिये जायेंगे. हैदराबाद भेजने में कोई दिक्कत नहीं, वे आनंद लेंगे और वापस आ जायेंगे. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा में शामिल होंगे. हेमंत हमारे नेता हैं और उन्होंने झारखंड के विकास के लिए नये कदम उठाये हैं और विकास के लिए संघर्ष करेंगे.

इसे भी पढ़ें – कैबिनेट की बैठक: 5 और 6 फरवरी को विधानसभा का दो दिन का विशेष सत्र, 5 फरवरी को फ्लोर टेस्ट

Related Articles

Back to top button