JharkhandLead NewsRanchi

रांची आउटर रिंग रोड निर्माण का प्रस्ताव लगभग तैयार, केंद्र को भेजा जायेगा प्रस्ताव

Ranchi : रांची आउटर रिंग रोड निर्माण का प्रस्ताव लगभग तैयार हो गया है. पथ निर्माण विभाग इसका डीपीआर फाइनल करके जल्द ही भारत सरकार की स्वीकृति के लिए भेजेगा. इसकी तैयारी की जा रही है. रांची आउटर रिंग रोड करीब 195 किमी लंबा होगा. इसका सर्वे पूरा कर लिया गया है. यह एनएच 33 रांची-रामगढ़ रोड से शुरू होकर नेशनल हाइवे 75 के मांडर के पास जायेगी. यहां से उकरीद से दूसरा फेज एनएच 23 रांची-गुमला मार्ग से इटकी तक जायेगा. वहां से एनएव 75 एक्सटेंशन रांची-चाईबासा रोड पर कालामाटी के पास निकलेगा. फिर यहां से एनएच 33 रांची-टाटा रोड होते हुए अनगड़ा से एनएच 3 रांची-रामगढ़ मार्ग तक जायेगा. हाल में रांची आये केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के मंत्री नितिन गडकरी ने इस आउटर रिंग प्रोजेक्ट निर्माण कराने की घोषणा की थी. उन्होंने 5000 करोड़ रुपये की योजना की मंजूरी देने की बात कही थी. हालांकि, इंजीनियरों ने बताया कि 6000 करोड़ रुपये लागत आयेगी. एक किमी रोड में करीब 30 करोड़ खर्च होने का आकलन किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार विभाग ने आउटर रिंग रोड निर्माण के लिए पूरी तैयारी कर लिया है, जल्द ही केंद्र के पास स्वीकृति के लिए अब भेजा जायेगा.

इसे भी पढ़ें – केंद्रीय मंत्री वीके सिंह पहुंचे रांची, कहा- जनमत मिलने के बाद राज्य सरकार ने अब तक क्या किया वो बताने आया हूं

Related Articles

Back to top button