
Ranchi: राज्य सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के 9 पदाधिकारी को अपर सचिव से विशेष सचिव रैंक में प्रमोशन दिया गया है. इन सभी पदाधिकारी को विशेष सचिव एससीमें अ पुनरीक्षित वेतनमान pv4, 37400 से 67000 ग्रेड पे 8900 पुनरीक्षित वेतनमान लेवल 13 ए में प्रमोशन प्रदान की गई है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड प्रशासनिक सेवा के एडीएम रैंक के 14 अधिकारियों को संयुक्त सचिव में प्रमोशन, अधिसूचना जारी
इन्हें मिला प्रमोशन
अपर सचिव जल संसाधन विभाग संजय कुमार, अपर सचिव जय किशोर प्रसाद स्वास्थ्य विभाग , डीडीसी गढ़वा राजेश कुमार राय, अपर सचिव भवन निर्माण विभाग विधान चंद्र चौधरी अपर सचिव पेयजल स्वच्छता विभाग राजीव रंजन कुमार, नगर आयुक्त हजारी बाग नगर निगम शैलेंद्र कुमार लाल ,परियोजना निदेशक समेकित जनजाति विकास अभिकरण रांची सुधीर बाड़ा ,अपर सचिव वन विभाग राजदीप संजय लाल जॉन ,एडीएम कोडरमा अनिल कुमार तिर्की।




