JharkhandNEWSRanchi

JUVNL के तृतीय और चतुर्थ वर्गीय कर्मियों का प्रमोशन Designation Mapping के लिए लंबित

Ranchi: राज्य ऊर्जा विकास निगम कर्मियों को प्रमोशन के लिए अभी इंतजार करना होगा. ऊर्जा विकास निगम की ओर से गठित कमेटी ने अभी तक Designation mapping मे रिपोर्ट नहीं सौंपी है. इस मामले में कमेटी का गठन इस साल फरवरी में किया गया. कमेटी की रिपोर्ट नहीं आने से कर्मचारियों के प्रमोशन का मामला रूका है. जबकि निगम के तृतीय और चतुर्थ वर्गीय कर्मियों के प्रमोशन का अनुमोदन एरिया बोर्ड स्तर पर किया जाता है. ऐसे में रांची एरिया बोर्ड कर्मियों का प्रमोशन लंबित है.

इस मामले में झारखंड पावर वरकर्स यूनियन की ओर से लंबे समय से आंदोलन की रणनीति तय की जा रही  है. यूनियन के अध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि रांची एरिया बोर्ड की ओर से जुलाई अंत थर्ड और फोर्थ ग्रेड कर्मियों को प्रमोशन देना था. खुद प्रबंधन की ओर से इस संबंध में आश्वासन दिया गया था. लेकिन कमेटी की रिपोर्ट के कारण अब मामला रूका है.

यूनियन के महामंत्री बरूण कुमार सिंह ने बताया कि रांची अंचल में 1998 में सृजित पद के अनुसार प्रोन्नति देनी है. जबकि वर्तमान समय के अनुसार जो पद का आकलन हुआ है वो कई गुना अधिक है. इसलिए वर्तमान विद्युत उपकेंद्र और लाइन HT और LT की लंबाई के अनुसार रांची अंचल द्वारा पद सृजित किया गया है. उस पर अनुमोदन एरिया बोर्ड के GM करते हैं. ऐसा करने से आसानी से सभी की प्रोन्नति हो जायेगी और भविष्य में भी मैनपावर के सोर्टेज से निपटने में मदद मिलेगी. लेकिन मुख्यालय स्तर पर रिपोर्ट नहीं मिलने और आगे की कारवाई नहीं होने से मामला रूका है. उन्होंने बताया कि राज्य भर मे लगभग चार.हजार कर्मचारी इससे प्रभावित है.
बता दें निगम की ओर से साल 2018 मे designation mapping लागू किया गया. इसके बाद से कर्मचारियों का प्रमोशन लंबित है. जबकि अन्य श्रेणी के कर्मचारियों को प्रमोशन का लाभ दिया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: संगठन विस्तार करने में जुटा है PLFI का एरिया कमाण्डर श्रवण दास, खूंटी पुलिस ने दस्ते के दो उग्रवादियों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button