JharkhandLateharNEWS

परियोजना इंदिरा गांधी मेमोरियल बालिका उच्च विद्यालय बालूमाथ को प्लस टू में अपग्रेड किया जाए: अनिता देवी

Ranchi: जिप उपाध्यक्ष अनीता देवी ने उपायुक्त लातेहार को पत्र लिखकर परियोजना इंदिरा गांधी मेमोरियल बालिका उच्च विद्यालय को +2 में अपग्रेड करने का अनुरोध किया है. उन्होंने बताया है कि बालूमाथ प्रखंड अंतर्गत कई उच्च विद्यालय है जबकि एकमात्र +2 राजकीयकृत उच्च विद्यालय है, जिससे कि प्लस टू उच्च विद्यालय बालूमाथ में विद्यार्थियों का काफी भार रहता है. वर्तमान समय में उक्त विद्यालय में 3000 से ज्यादा विद्यार्थी नामांकित है. विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए न तो पर्याप्त संख्या में बैठने के कमरे हैं और न ही अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध है. उन्होंने पत्र में लिखा है कि परियोजना इंदिरा गांधी बालिका उच्च विद्यालय +2 में अपग्रेड होने की सारी अर्हताएं पूरी करता है. विद्यालय में जहां 3 एकड़ का अपना परिसर है, जिसमें चारदीवारी भी है, वहीं दूसरी ओर विद्यालय का अपना 100 बेड का हॉस्टल भी उपलब्ध है . परियोजना विद्यालय को अपग्रेड करने से एक तरफ जहां विद्यार्थियों को सुलभ शिक्षा मिल पाएगी. वहीं दूसरी ओर राजकीयकृत प्लस टू उच्च विद्यालय का भार भी कुछ कम हो सकेगा. यह काम जनहित में अत्यंत आवश्यक है.

Related Articles

Back to top button