
Chaibasa : मनोहरपुर के डुकुरडीह में एतवा मुंडारी (60) की हत्या करने के बाद शव को बालू में छिपाने का मुख्य आरोपी सुरेश हो उर्फ सुरेश बाडिंग को मनोहरपुर पुलिस ने उसके घर पर छापेमारी करके गिरफ्तार कर लिया गया है. उसे सोमवार को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उसने अपना अपराध भी कबुल कर लिया है. पुलिस को बताया कि घटना के दिन पहले उसने शराब पी थी. उसके बाद अपने दो साथियों के साथ एतवा की हत्या कर दी.
पूर्व में दो को भेजा गया था जेल
एतवा मुंडारी की हत्या करने के मामले में जांच के क्रम में पुलिस ने पूर्व में दो लोगों को जेल भेजा था. इसमें डुकुरडीह का रहने वाला नंदकिशोर हो उर्फ बीरू और लखन मुंडारी उर्फ छोटे शामिल है.
14 अक्तूबर से लापता थे एतवा
एतवा मुंडारी के बारे में पुलिस का कहना है कि वे 14 अक्तूबर से ही लापता ता. उनके लापता होने के बाद परिवार के लोगों ने गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी. इसके ठीक तीन दिनों के बाद उनका शव कोयना नदी किनारे बालू में छिपा हुआ बरामद किया गया था. घटना के संबंध में मृतक का बेटा रंजीत मुंडारी के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने मामले का भांडाफोड़ दो दिनों में ही कर दिया था.
इसे भी पढ़ें- शादी के एक सप्ताह पहले राइमुनी का शव पेड़ से लटका मिला, प्रेमी व परिवार के लोगों पर हत्या की आशंका




